प्रायोगिक विधि से सीखना ज्ञान को करता है स्थाई: अरुण कैहरबा
संसाधन प्रबंधन विषय पर तन्नू का पोस्टर व नैंसी का मॉडल रहे प्रथम
खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में ब्याना स्कूल के दस विद्यार्थियों ने पाया स्थान
इन्द्री, 7 दिसंबर
उपमंडल
के गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के
दस विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन
किया। स्कूल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने की और
संचालन भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक विवेक शर्मा ने किया। खंड स्तरीय
प्रदर्शनी में संसाधन प्रबंधन विषय पर स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा
तन्नू द्वारा बनाए गए पोस्टर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी विषय पर
नैंसी रंगा के मॉडल ने पहला और अरमान के मॉडल ने दूसरा स्थान प्राप्त
किया। आपदा प्रबंधन विषय पर आठवीं कक्षा के विद्यार्थी अखिल द्वारा बनाए गए
मॉडल ने पहला और स्कूल की छात्रा देवांशी के मॉडल ने दूसरा स्थान पाया।
मैथेमैटिकल मॉडलिंग व कम्प्यूटेशनल थिंकिंग में गुरमीत व हिमांशी के मॉडलों
ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन में स्कूल के
12वीं कक्षा के विद्यार्थी खुशी के मॉडल ने पहला और परिवहन व संचार में
विरोज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राकृतिक खेती विषय पर सुशांत के एकल
नाट्य को पहले स्थान के लिए चुना गया। इसी विषय पर लवप्रीत के पोस्टर ने
दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करने वाले
विद्यार्थियों का मार्गदर्शन जीव विज्ञान प्राध्यापक डॉ. महाबीर सिंह,
भौतिक विज्ञान प्राध्यापक विनोद कुमार, विवेक कुमार, रसायन विज्ञान
प्राध्यापक अनिल पाल व संदीप कुमार, गणित प्राध्यापक सतीश राणा, सीमा गोयल व
गोपाल दास ने किया। अरुण कैहरबा ने कहा कि विज्ञान व गणित सहित कईं विषयों
में प्रायोगिक विधि से सीखना और सिखाना विद्यार्थियों के ज्ञान को स्थाई
बनाता है। स्कूल में प्रयोगों व मॉडल के माध्यम से विज्ञान शिक्षण का ही
नतीजा है कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां कईं स्तरों पर स्कूल का नाम रोशन
कर रही हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अध्यापकों व विद्यार्थियों को बधाई
और जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर प्राध्यापक सतीश
राणा, विनोद भारतीय, महाबीर सिंह, विवेक कुमार, संदीप कुमार, संजीव कुमार,
सलिन्द्र मंढ़ाण, दिनेश कुमार, मुकेश खंडवाल, सन्नी चहल, अश्वनी भाटिया,
अश्वनी कांबोज, संगीता शर्मा, मीना उपस्थित रहे।
INDORE SAMACHAR 8-12-2024 |
DAINIK JAGMARG 8-12-2024 |
PRAKHAR VIKAS |
No comments:
Post a Comment