इंकलाबी जवान भगत सिंह
इंकलाबी जवान भगत सिंह
भारत का सम्मान भगत सिंह।
क्रांति की है धार भगत सिंह
ऐसा एक विचार भगत सिंह।
सपनों का ईनाम भगत सिंह
उम्मीदों का नाम भगत सिंह।
मानवता से प्यार भगत सिंह
फौलादी अंगार भगत सिंह।
दूरदृष्टि का मचान भगत सिंह
सच्चाई का बयान भगत सिंह।
समता की बयार भगत सिंह
इंसाफ की हुंकार भगत सिंह।
आजादी का गान भगत सिंह
यादगार बलिदान भगत सिंह।
ऐके की आवाज़ भगत सिंह
ऊंचाई की परवाज़ भगत सिंह।
इंकलाबियों की शान भगत सिंह
युवाओं का आह्वान भगत सिंह।
--अरुण कुमार कैहरबा
कवि एवं हिन्दी प्राध्यापक
वार्ड नं.-4, रामलीला मैदान, इन्द्री
जिला-करनाल, हरियाणा
मो.नं.-9466220145
arunkaharba@gmail
No comments:
Post a Comment