Saturday, May 21, 2022

Couselling Camp was organised in GMSSSS Biana (Karnal)

 बेहतर भविष्य के लिए विद्यार्थियों को दिया परामर्श

इन्द्री, 9 मई

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान 12वीं कक्षा के कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय के सभी विद्यार्थियों को परामर्श सेवाएं प्रदान की गई। कक्षा के सभी लडक़ों को हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, अर्थशास्त्र प्राध्यापक बलराज कांबोज व इतिहास प्राध्यापक सतीश कांबोज, लड़कियों को अंग्रेजी प्राध्यापिका सुनील कुमारी व मनीषा ने परामर्श सेवाएं दी। विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने की। हिन्दी प्राध्यापक अरुण कैहरबा ने कहा कि समय तेजी के साथ बदल रहा है। ऐसे में चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों को समझने और उनका सामना करने के लिए अपने समय का सदुपयोग करना जरूरी है। जीवन लक्ष्य निर्धारित करके हमें योजना बनानी चाहिए और फिर उसे पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए जरूरी है कि हम लगन और मेहनत से कार्य करें। कक्षा कक्ष में जरूरी है कि हम सभी का सम्मान करें। लडक़ों की वजह से लड़कियों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडऩा चाहिए। जिस तरह से हम घर में एक दूसरे का सम्मान करते हैं, उसी तरह से स्कूल व कक्षा-कक्ष भी समाज की एक इकाई है। अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक बलराज कांबोज ने कहा कि गलत सोचने के परिणाम गलत होते हैं। हमें आगे बढऩे के लिए सही सोचना, सही देखना और सही कार्य करना जरूरी है। हमारे व्यक्तित्व में जिन बुराईयों का प्रवेश होता है, उसकी आलोचना करके उसे दूर किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment