Tuesday, January 7, 2025

TREE PLANTATION IN GMSPS INDRI

पेड़ पौधों से सुसज्जित वातावरण में सहज रूप से मिलती है शिक्षा: गुरनाम 

पाठशाला में चलाया पौधारोपण अभियान 

बीईओ ने हींग और हारसिंगार का पौधा रोप कर की अभियान की शुरुआत 

इन्द्री, 7 जनवरी 

राजकीय मॉडल संस्कृति  प्राथमिक पाठशाला इंद्री में खंड शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह मंढाण के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया।  उन्होंने हींग और हारसिंगार के पौधे रोप कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान अंजीर, गुलाब, गुलदावदी, गजनिया, बर्फ सहित अनेक किस्मों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के शिक्षक महिन्द्र खेड़ा ने की। अभियान में धर्मवीर लठवाल, हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार, एबीआरसी डॉ. बारूराम मंढान, बीआरपी धर्मेन्द्र सिंह, कविता काम्बोज, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रमेश काम्बोज, लिपिक अशोक कुमार, मुकेश कुमार, नरेन्द्र बंटी, सतबीर गिल व महिन्द्र काम्बोज गढ़ी बीरबल ने योगदान किया। 


बीईओ डॉ. गुरनाम मंढाण ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्कूलों के परिसर सीखने सिखाने के लिए आदर्श बनाने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका होती है। पेड़ पौधे पर्यावरण के संरक्षक हैं। पेड़ पौधों से सुसज्जित वातावरण में विद्यार्थियों को सहज़ ही सीखने को मिलता है। उनमें प्रकृति और पर्यावरण के संस्कार भी पैदा होते हैं। उन्होंने छुट्टियों में भी स्कूल सौन्दर्यीकरण और पर्यावरण के लिए काम करने वाले अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मूल्यों को समाज में प्रसारित करने में अध्यापकों को आगे ही रहना होगा।










No comments:

Post a Comment