Tuesday, February 28, 2023

NATIONAL SCIENCE DAY IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

विज्ञान दिवस पर आर्यभट्ट टीम ने जीती प्रश्रोत्तरी

विजेताओं और विज्ञान प्राध्यापकों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

इन्द्री, 28 फरवरी
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रसायन विज्ञान प्राध्यापक अनिल पाल, संदीप कुमार, भौतिक विज्ञान प्राध्यापक विवेक कुमार व विनोद कुमार के नेतृत्व में विज्ञान आधारित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम में आठवीं की छात्रा भारती, सातवीं की छात्रा सफिया व छठी से कृतिका ने 45 अंक प्राप्त करके प्रश्रोत्तरी में जीत दर्ज की। कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने विजेता टीम व प्रश्रों का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रश्रों का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों में आठवीं कक्षा के राहुल, हरदेव, कृष, हीना, सातवीं कक्षा से सुशांत, सिमरण तथा छठी कक्षा से नैतिक, हर्ष व स्नेहा शामिल रहे। समारोह में उन्होंने विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापकों को सम्मानित करके विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रश्रोत्तरी में सीवी रमन, अल्बर्ट आइंस्टीन, एपीजे अब्दुल कलाम, न्यूटन व आर्यभट्ट टीमों ने हिस्सेदारी की। प्रश्रोत्तरी के विभिन्न राउंड में प्राध्यापक विवेक कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, अनिल पाल ने प्रश्र पूछने के साथ-साथ उनके विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की। चित्र देखकर वैज्ञानिक की पहचान करने वाले राउंड में प्राध्यापकों ने सीवी रमन के रमन प्रभाव सहित विभिन्न वैज्ञानिकों की खोजों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान के विकास ने मानव जीवन को सभ्य, तार्किक व विवेकपूर्ण बनाया है। हमारे समाज में अनेक प्रकार के अंधविश्वास, कुप्रथाएं व रूढिय़ां मौजूद हैं। विज्ञान बेहतर समाज के निर्माण में अंधविश्वासों पर सवाल खड़े करने का आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि तकनीक विज्ञान नहीं है। तकनीक विज्ञान की देन है। विज्ञान एक नवाचारी चेतना है। इस मौके पर जीव विज्ञान प्राध्यापक डॉ. महाबीर सिंह, कृषि विज्ञान अनुदेशक निर्मलजीत सिंह, प्राध्यापक सुभाष चन्द, सन्नी चहल, संजीव कुमार, बलविन्द्र सिंह, सतीश कांबोज, सतीश राणा, गोपाल दास, सलिन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, सीमा गोयल, राजेश सैनी, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, बलराज, नरेश मीत, चन्द्रवती, निशा कांबोज, विनती सैनी उपस्थित रहे।






HARYANA PRADEEP 1-3-2023

DAINIK JAGMARG 1-3-2023

DAILY YUGMARG 1-3-2023



No comments:

Post a Comment