तनुश्री व अंशिका ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने किया सम्मानित
कल्पना चावला की लगन व मेहनत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत: अरुण कैहरबा
इन्द्री, 1 फरवरी
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा तनुश्री ने अंग्रेजी टैंस प्रश्रोत्तरी और छठी कक्षा की छात्रा अंशिका ने स्पैल बी में करनाल में आयोजित जिला स्तरीय भाषा प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा, हिन्दी प्राध्यापक सुभाष चन्द व स्टाफ सदस्यों ने देश की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां किसी भी स्कूल के नाम को ऊँचा करती हैं। उन्होंने कल्पना चावला को याद करते हुए कहा कि कल्पना चावला का जीवन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कल्पना चावला को बचपन में ही उड़ान की लगन लगी थी। वह उड़ान कल्पनाओं और सपनों की उड़ान थी। बचपन से ही वह छत पर जाकर उड़ते जहाज देखा करती थी। खिलौनों में कागज आदि के जहाज बनाकर उड़ाती थी। जब आगे की पढ़ाई की बात आई तो कल्पना चावला ने अंतरिक्ष विज्ञान विषय को चुना। कल्पना को कितने ही लोगों ने समझाया कि अंतरिक्ष विज्ञान का कोई फायदा नहीं है। यह पढ़ाई करके कहीं भी नौकरी नहीं मिल पाएगी। लेकिन धुन की पक्की कल्पना ने ना केवल विषय का चुनाव करके पहली अंतरिक्ष विज्ञान की छात्रा बनी, बल्कि अपनी लगन और मेहनत से देश और दुनिया में काबिले मिसाल मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी, 2003 को कोलंबिया स्पेश शटल की दुर्घटना में अन्य छह वैज्ञानिकों के साथ वह भी काल के मुंह में चली गई। लेकिन कल्पना ने लगन, संकल्प व मेहनत के बूते जो नई राह खोली है, वह सदियों तक लड़कियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढऩे और आने वाली परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
इस मौके पर प्राध्यापक संजीव कुमार, बलविन्द्र सिंह, सतीश राणा, मुकेश खंडवाल, सन्नी चहल, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, सीमा गोयल, सलिन्द्र कुमार, राजेश सैनी, डॉ. महावीर सिंह व नरेश कुमार मीत आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment