मॉडल संस्कृति स्कूल ब्याना को मिला सौंदर्यीकरण पुरस्कार
स्कूल में खिले विभिन्न किस्मों के फूल करते हैं आकर्षित
एसएमसी प्रशिक्षण में सदस्यों ने जताई खुशी
इन्द्री, 1 मार्च
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्कूल में फूलों के पौधे रोपे। सदस्यों ने स्कूल के सौंदर्यीकरण और मिड-डे-मील व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्कूल को खंड स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने की। एबीआरसी सुखविन्द्र सिंह ने संचालन करते हुए सभी सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने बताया कि चल रहे शिक्षा सत्र में स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे स्कूल का गौरव बढ़ा है। खंड स्तर पर स्कूल को मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार मिला है और स्कूल को पचास हजार रूपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्कूल में फलदार व फूलदार पौधे निरंतर लगाए जा रहे हैं। इस मौसम में स्कूल में गेंदा, कोसमोस, कैलेंडोला, डहेलिया, फ्लोक्स, पिटूनिया, बर्फ, स्वीट पीज, डेजी सहित अनेक प्रकार के फूल खिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल के विकास में पंचायत व समुदाय का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन कमेटी स्कूल संचालन की महत्वपूर्ण इकाई है। सभी के सहयोग से स्कूल आगामी सत्र में नई ऊंचाईयां छू पाएगा।
एबीआरसी सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन समिति के सदस्य स्कूल के अहम सदस्य हैं। बच्चों का नियमित रूप से आना सुनिश्चित करने में अभिभावकों को जागरूक करने का काम समिति को करना चाहिए। स्कूल के विकास को लेकर योजना बनाने का काम भी अध्यापकों के साथ मिलकर सदस्यों को करना चाहिए।
बैठक में प्राध्यापक राजेश कुमार, सतीश कांबोज, नरेश मीत, स्नेहलता, अध्यक्ष रजनी, पंचायत सदस्य शीला, कुलविन्द्र, निशा, स्वाति, रिंपी, शीतल, मनप्रीत व सुषमा उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पोषाहार योजना में बनाए गए पुलाव का स्वाद चखा और योजना को विद्यार्थियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
![]() |
HARYANA PRADEEP 2-3-2023 |
![]() |
DAILY YUGMARG 2-3-2023 |
![]() |
JAGMARG 2-3-2023 |
![]() |
HARI BHOOMI 2-3-2023 |
No comments:
Post a Comment