Tuesday, February 14, 2023

MEGA CYCLOTHON EVENT IN GMSSSS BIANA BY AYUSHMAN BHARAT

 शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाएं

स्कूल में स्वास्थ्य विभाग ने किया मेगा साइकलोथाॅन का आयोजन

इन्द्री, 14 फरवरी

गांव ब्याना स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयुष्मान भारत के तहत हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर ब्याना के तत्वावधान में मेगा साइकलोथाॅन का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रिचा शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों ने साइकिल दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में लेडी हैल्थ विजिटर सुशीला देवी, एएनएम रीतू, आशा वर्कर सुमन लता, योगेश व प्राध्यापक सुभाष चन्द, बलराज, नरेन्द्र कुमार व स्कूल स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने की।


सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रिचा शर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा शारीरिक अभ्यास है। साइकिल चलाने वाले बच्चों में मोटापे की समस्या नहीं आती। हृदय रोग सहित अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से ईंधन की बचत होती है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। जबकि पैटरोल व डीजल से चलने वाले वाहनों से पर्यावरण दूषित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित साइकलिंग करने और अपना अच्छा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाने का संदेश दिया।

कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा व प्राध्यापक बलराज ने कहा कि वाहनों की भाग-दौड़ में साइकिल चलाकर मंजिल तक जाना बेहद राहत भरा कार्य है। साइकिल चलाने की संस्कृति को बढ़ावा देकर हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।  

YUGMARG 15-2-2023

DAINIK JAGRAN 15-2-2023

HARYANA PRADEEP 15-2-2023

JAGMARG 15-2-2023

PUNJAB KESARI 15-2-2023

AMAR UJALA 15-2-2023


No comments:

Post a Comment