Wednesday, January 18, 2023

LOHRI CELEBRATED IN GMSSSS BIANA

 लोहड़ी एकता व भाईचारे का त्योहार: अरुण कैहरबा 

धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

इन्द्री, 13 जनवरी
गांव ब्याना स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोहड़ी पर्व परंपरागत रीति के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा, प्राध्यापक सतीश राणा, सुभाष चंद, संजीव कुमार, बलविन्द्र सिंह, सतीश कांबोज, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, सीमा गोयल, मुकेश खंडवाल, संदीप कुमार, विनोद कुमार, विवेक कुमार की अगुवाई में आग जलाकर उसमें आहुति डाली गई। मुंगफली और रेवड़ी का प्रसाद चखकर सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।


विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि हमारा देश विविधताओं में एकता के लिए जाना जाता है। यहां पर अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। लोहड़ी पंजाब व हरियाणा का प्रमुख त्योहार है। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम होने के कारण सभी अग्नि जलाकर ठंड दूर करते हैं और मुंगफली, रेवड़ी आदि का सेवन करके उर्जा हासिल करते हैं। उन्होंने दुल्ला भट्टी की कहानी बताते हुए कहा कि लोहड़ी भाईचारे व एकता का त्योहार है। लोहड़ी के पर्व के साथ भी अनेक कथाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विद्यार्थियों को पढ़ाई में जुट जाने, मन लगाकर पढ़ने और अपना भविष्य उज्जवल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में लिपिक आशीष कांबोज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुलदीप सिंह व अरुण कुमार का योगदान रहा।







No comments:

Post a Comment