मनजीत व दीप्ति की रंगोली ने पाया पहला स्थान
रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
इन्द्री, 22 अक्तूबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा व वरिष्ठ प्राध्यापक सतीश कांबोज ने की। संचालन एवं संयोजन हिंदी अध्यापक नरेश मीत ने किया। इतिहास प्रध्यापक सतीश काम्बोज, गणित प्राध्यापिका सीमा गोयल, निशा काम्बोज, राजेश सैनी, सहायक शिक्षक रणदीप सिंह, स्वयंसेवी शिक्षिका प्रियंका काम्बोज ने बनाई जा रही रंगोलियों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता के नौवीं से बाहरवीं कक्षा वर्ग में मनजीत और दीप्ति द्वारा बेटी बचाओ विषय पर बनाई गई रंगोली को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। बाहरवीं कक्षा की छात्रा गीता व रीतिका तथा महक व मानसी की रंगोली संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तान्या, हर्षिका व हिमानी की रंगोली तीसरे स्थान पर रही।
छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में मन्तसा व सृष्टि की रंगोली पहले स्थान पर रही। स्नेहा व चहलसी की रंगोली ने दूसरा तथा वंश व यशवी, दीपांशु की रंगोलियां तीसरे स्थान पर रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कृतिका, परी, हिमांशी, मानवी, तनुश्री, निशा, खुशी, नैंसी व कनिका की नृत्य प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। पायल ने रागनी के माध्यम से शहीद भगत सिंह को याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन छात्रा निष्ठा, खुशी व हिमांशी ने किया। मंच संचालन नौवीं कक्षा छात्रा कनिका ने किया।
No comments:
Post a Comment