Tuesday, March 7, 2023

HOLI UTSAV IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

होली पर पानी व्यर्थ ना बहाएं, रसायनिक रंगों से बचें: अरुण

होली पर विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली व पेंटिंग

इन्द्री, 7 मार्च
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली, पेंटिंग और कविता पाठ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने की। मंच संचालन गणित प्राध्यापक गोपाल दास व हिन्दी अध्यापक नरेश कुमार मीत ने की। अर्थशास्त्र प्राध्यापक बलराज कांबोज ने विद्यार्थियों को योग व आसन सिखाए और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को पूरी-छोले का स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया।
कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने स्टाफ व विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व लोक पर्व है, जिससे जन-जन में रंग, उमंग और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने होली खेलते हुए पानी का दुरूपयोग ना करें और ना ही रसायन मिश्रित रंग लगाकर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करें। अन्य सभी त्योहारों की तरह होली पर भाईचारे व सद्भाव का पर्व है। अंग्रेजी प्राध्यापक राजेश सैनी व हिन्दी अध्यापक नरेश मीत ने होलिका, हिरण्यकश्यप व प्रह्लाद की कथा सुनाई और उसमें छिपे सच्चाई के संदेश को अपनाने की अपील की। प्राध्यापक सुभाष चन्द, संजीव कुमार, मुकेश खंडवाल, विनोद कुमार ने गीतों के माध्यम से सभी को होली की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओं के आयोजन में गणित  प्राध्यापिका सीमा गोयल, संस्कृत अध्यापिका चन्द्रवती व ब्यूटी एवं वेलनेस अध्यापिका निशा कांबोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्राध्यापक बलविन्द्र सिंह, सतीश कांबोज, सतीश राणा, अनिल पाल, संदीप कुमार, विवेक कुमार, महाबीर सिंह, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, लिपिक आशीष कांबोज, प्राथमिक पाठशाला शिक्षिका स्नेह लता, जितेन्द्र कुमार, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।









HARYANA PRADEEP 8-3-2023

AJIT SAMACHAR 8-3-2023



No comments:

Post a Comment