भाषण प्रतियोगिता में कृति ने पहला और मुस्कान ने पाया दूसरा स्थान
पेड़-पौधे और पर्यावरण विषय पर प्रतियोगिता आयोजित
इन्द्री, 16 जुलाईगांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेड़-पौधे और हमारा पर्यावरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कईं विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी करते हुए पेड़-पौधों की अहमियत और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने की। प्रतियोगिता का संयोजन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, सुदर्शन लाल व नरेश मीत ने किया। प्रतियोगिता के नौवीं से बारहवीं कक्षा के वर्ग में विज्ञान संकाय से 11वीं कक्षा की छात्रा कृति ने पहला, मुस्कान ने दूसरा स्थान पाया। दसवीं-सी की छात्रा रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं बी कक्षा के विद्यार्थी रजत और 11वीं विज्ञान छात्रा अनुशिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में सातवीं कक्षा की देवांशी ने पहला, रीतिका ने दूसरा और यशवी ने तीसरा स्थान पाया। अलग-अलग वर्ग के निर्णायक मंडल में नरेश मीत, सुदर्शन लाल, राजेश कुमार, प्रीति आहुजा, सोनिया खोखर और प्रवीण कुमारी ने शिरकत की।
प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जल्द ही समारोह में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन, संस्कृति व पर्यावरण का अभिन्न अंग रहे हैं। इनके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इनकी अहमियत को जानकर ही मनुष्य ने कभी पेड़ों की पूजा करनी शुरू की होगी। लेकिन आज हम अपने जंगलों को काटकर कंकरीट के जंगलों में गुम होते जा रहे हैं। सुदर्शन लाल और नरेश कुमार मीत ने भाषण कला को निखारने में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मंचीय कलाओं में भाषण को बहुत नीरस कला माना जाता है। लेकिन श्रोताओं से जुडऩे वाले और रोचक ढ़ंग से भाषण देने वाले वक्ताओं को सुनने वालों की भीड़ लगती है। अध्यापिका प्रीति आहुजा ने विद्यार्थियों को भाषण कला में निखार लाने के लिए निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया। ईशा मुंजाल और मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को उचित खान-पान के बारे में बताया।
इस मौके पर प्राध्यापक सतीश कांबोज, सतीश राणा, सुनील कुमारी, बलराज कांबोज, राजेश सैनी, ज्योति, मनीषा, गोपाल दास, सीमा, रीना नरवाल, भागवंती, मुकेश खंडवाल, संजीव कुमार, निर्मलजीत सिंह, निशा कांबोज, विनीत सैनी, बिट्टू, लिपिक आशीष कांबोज, कुलदीप सिंह व अरुण कुमार उपस्थित रहे।
![]() |
DAINIK TRIBUNE 17-7-2022 |
![]() |
JAGMARG 17-7-2022 |
![]() |
PUNJAB KESARI 17-7-2022 |
No comments:
Post a Comment