शहीद उधम सिंह व कथा सम्राट प्रेमचंद की याद में किया पौधारोपण
इन्द्री, 30 जुलाई
गांव
ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद उधम
सिंह के शहीदी दिवस, कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती और तीज के उपलक्ष्य में
पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल के खेल मैदान, प्राथमिक
पाठशाला व आंगनावाडिय़ों के प्रांगण में पौधे रोपे गए। वन विभाग की तरफ से
स्कूल में आए पौधे विद्यार्थियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने की और संयोजन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार
कैहरबा व हिन्दी अध्यापक नरेश कुमार मीत ने की। विद्यार्थियों को संबोधित
करते हुए प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने कहा कि किसी दिन को यादगार बनाने का
सबसे अच्छा तरीका पौधारोपण करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल खेल के मैदान
में पौधारोपण करके तीज का त्योहार, स्वतंत्रता आंदोलन और साहित्य में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रेमचंद के दिनों को यादगार बना रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर भी पौधारोपण करने की
परंपरा बनानी चाहिए।
हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि
आजादी की लड़ाई में शहीद उधम सिंह ऐसा नाम है, जो अपने साहस, देशभक्ति,
संकल्पबद्धता और मजबूत इरादों के कारण सभी को प्रेरणा देता है। उधम सिंह ने
करतार सिंह सराभा, भगत सिंह और गदर आंदोलन के वीरों से प्रेरणा ली और देश
को आजाद करवाने के लिए बलिदान किया। उन्होंने साम्प्रदायिक सौहाद्र्र और
भाईचारे का संदेश दिया। प्रेमचंद ने देश के कथा साहित्य को निर्णायक मोड़
दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करते हुए हमें इन व्यक्तित्वों के कार्यों
और विचारों को जानने और उनसे कदम-कदम पर प्रेरणा लेने का संकल्प करना
चाहिए।
सतीश कांबोज व नरेश मीत ने कहा कि तीज हरियाणा का प्रमुख
त्योहार है। उन्होंने कहा कि तीज पेड़ों से ही शोभा पाएगी। कार्यक्रम में
प्राध्यापक सतीश कांबोज, सुदर्शन लाल, सुनील कुमारी, मनीषा, ज्योति, रीना
नरवाल, बलराज कांबोज, राजेश सैनी, मुकेश खंडवाल, यशपाल मेहला, राजेश कुमार,
संजीव कांबोज, प्रीति आहुजा, मधु रानी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम बाला,
ममता, हैल्पर बाला, सावित्री, रेशमा ने सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment