Tuesday, March 8, 2022

Women Day is celebrated in GMSSSS BIANA (KARNAL)

 शिक्षा से होता है सामाजिक बदलाव: सुनील कुमारी

महिला दिवस मनाया

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

इन्द्री, 8 मार्च 

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलवान सिंह व प्राध्यापिका सुनील कुमारी ने की और संचालन प्राध्यापक बलराज कांबोज व निशा ने किया।


मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अंग्रेजी प्राध्यापिका सुनील कुमारी ने कहा कि औरते दुनिया का आधार हैं। औरतें ना हों तो दुनिया का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बदलाव का सशक्त हथियार है। समाज को बदलने के लिए छात्राओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षा प्राप्त करेंगी तो किसी प्रकार का शोषण व भेदभाव नहीं हो पाएगा।


हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना जी-जान लगाने वाले लोगों व समाज सुधारकों ने एक अच्छे, समानतापूर्ण व न्यायसंगत समाज की कल्पना की है। यह समाज बनाने के लिए देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले सहित कईं महिलाओं ने अथक मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अच्छा समाज केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि सब लोगों की जरूरत है। बलराज कांबोज ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलवान सिंह, प्राध्यापक सुदर्शन लाल, प्राध्यापिका मनीषा, ज्योति, रीना व निशा ने महक, सोनम, सजल मोहिना सहित कईं छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ईशा मुंजाल, सीमा गोयल, भागवंती, सोनिया, प्रीति, सतीश राणा, राजेश सैनी, नरेश मीत, सतीश कांबोज, यशपाल, मुकेश शर्मा, मुकेश खंडवाल, गोपाल दास, संजीव कांबोज, आशीष, कुलदीप सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।















jagmarg 9-3-2022


No comments:

Post a Comment