विद्यालय में चल रही फूलों की मुहिम
अध्यापक व विद्यार्थी क्यारियां बनाकर लगा रहे पौध
यमुनानगर, 22 दिसंबर
गांव करेड़ा खुर्द स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में फूलों की मुहिम चली हुई है। मुख्याध्यापक विपिन कुमार मिश्रा, हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा व अध्यापकों की अगुवाई में चलाई जा रही मुहिम में विद्यार्थी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भी विद्यार्थियों ने नई क्यारी बनाकर उसमें फूलों की पौध रोपी। पहले से बनाई गई क्यारियों में पानी दिया। अभियान में श्रीराम, प्रेम, अरमान, आर्यन, अमन, रीतिक, अक्षय, मनु, तनुज व किशन सहित कईं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मुख्याध्यापक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका स्कूल सौंदर्यीकरण की राह पर बढ़ रहा है। स्कूल में लगाने के लिए जहां एक तरफ नर्सरियों से पौधे लाए गए हैं। वहीं फूलों की मुहिम से लेकर भी पौध लगाई जा रही है।
हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि प्रकृति सबसे बड़ी है। प्रकृति की गोद में इन्सान खुश रहता है। जहां-जहां भी हम खिले फूल व पेड़-पौधे देखते हैं, हमारी आंखों का सुकून मिलता है। स्कूल में शिक्षा का काम होता है। लेकिन सीखने-सिखाने के लिए अनुकूल माहौल बहुत अधिक जरूरी है। प्राकृतिक वातावरण में विद्यार्थियों का पढऩे और अध्यापकों का पढ़ाने में मन लगता है। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए स्कूल में फूलों की पौध रोपी जा रही है। विद्यार्थियों को मेहनत से जोडऩे और श्रम की अहमियत को समझाने के लिए इस अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में इस अभियान को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि फ्लावर मैन से विख्यात डॉ. रामजी जयमल के द्वारा हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर फूलों की पौध लगाई है। जिसे प्राप्त करके हम अपने स्कूलों की शोभा बढ़ा सकते हैं। जगाधरी में भी बुडिय़ा चौंक के पास पार्क में हरविन्द्र कौर ढि़ल्लों के सहयोग से पौध लगी हुई है। स्कूल में मौलिक मुख्याध्यापक विष्णु दत्त, पंजाबी अध्यापिका सुखिन्दर कौर, संस्कृत अध्यापिका रजनी शास्त्री, राजरानी, विज्ञान अध्यापक विजय गर्ग, लिपिक मंजू, डिंपल, रवि कुमार, राजेन्द्र कुमार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
No comments:
Post a Comment