Saturday, November 1, 2025
राष्ट्रीय एकता दिवस / GMSSSS BIANA (KARNAL)
Saturday, October 18, 2025
INCLUSIVE EDUCATION AWARENESS PROGRAM INDRI DAY-2
दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व योजनाओं पर हुई गहन मंत्रणा
समावेशी शिक्षा का माहौल बनाने के संकल्प के साथ दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरूआत विशेष अध्यापक प्रदीप कुमार ने विभिन्न योजनाओं व बोर्ड के द्वारा दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं से की। दूसरे सत्र में अरुण कुमार कैहरबा ने समावेशी शिक्षा में सामान्य शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा में सामाजिक, सांस्कृतिक, शारीरिक, भावनात्मक व भाषाई भिन्नताओं के बावजूद सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। अध्यापक शिक्षा प्रक्रिया का केन्द्रीय किरदार है। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति सही एवं सकारात्मक शब्दावली के प्रयोग का माहौल विकसित करने का आह्वान किया। महिन्द्र कुमार ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ किए गए अपने कामों के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि बहुत से बच्चे बेहद विपरीत हालातों में रह रहे हैं। अध्यापकों की संवेदनशीलता व सहयोग की भावना बच्चों को आगे बढऩे में सहायक हो सकती है। डॉ. राजेश कुमार ने भिवानी में एक अध्यापक के दिव्यांग विद्यार्थी को आगे बढ़ाने के प्रयासों की प्रेरक कहानी सुनाते हुए अध्यापकों को प्रोत्साहित किया। शशीभूषण शर्मा ने आए सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अध्यापकों को मिलजुल कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर जसविन्द्र पटहेड़ा, नरेश मीत, आकाश, अनिल कुमार, संजीव कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, सूरजभान, जय कुमार, सूरज सिंह, नीलम, सीमा, बीना, शीला, पिंकी, सोनिया, बलजीत, महेश कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।Friday, October 17, 2025
INCLUSIVE EDUCATION AWARENESS PROGRAM AT INDRI DAY-1
समान्य बच्चों के साथ दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए व्यापक जागरूकता की जरूरत: चावला
दो दिवसीय समावेशी शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरूआत
BUS SERVICE FOR STUDENTS IN SARKARI SCHOOL OF BIANA
ब्याना के मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों के लिए तीन बसें शुरू
बीईओ धर्मपाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कईं गांव के बच्चों को मिलेगा लाभ
Monday, September 29, 2025
HARYANA LEGISLATIVE ASSEMBLY SECRETARY RAJIV PRASAD WELCOMED IN KARNAL
शहीद भगत सिंह की तरह जिज्ञासा का भाव अपनाएं युवा: राजीव प्रसाद
कहा: सफलता के लिए निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी
विभिन्न संस्थाओं ने विधानसभा सचिव का किया अभिनंदन
करनाल, 29 सितंबर
करनाल के पंचायत भवन में विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद का अभिनंदन समारोह सर्व समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा सचिव का पुष्पगुच्छ व फूलों की माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार स्टौंडी ने की और संचालन हिन्दी अध्यापक नरेश मीत ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राज किशन, बलविन्द्र सिंह, मनोज कुमार शामगढ़ व सुरेन्द्र कुमार ने किया।
विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने जिला भर से आए विद्यार्थियों व युवाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश देते हुए कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह की तरह सभी में जिज्ञासा का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए भगत सिंह ने किताबों की मांग की। फांसी दिए जाने से पहले तक वे किताब पढ़ रहे थे। यह उनकी सीखने की लगन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्या ही ऐसी चीज है, जिसे हमसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि प्रतिदिन 40 पृष्ठ पढऩे की आदत डाल लें तो उन्हें आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को एक मनुष्य नहीं बदल सकता। लेकिन हम खुद को बदल कर सामाजिक बदलाव की नींव डाल सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अभिभावक जितना प्रत्यंचा खींचेंगे, बच्चे बाण की तरह से उतनी ही दूरी तक जाएंगे। राजीव प्रसाद ने अपनी शिक्षा व सफलता का श्रेय अपने पिता व न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद जी को दिया, जिन्होंने हमेशा ही बच्चों की प्रगति पर नजर रखी और मार्गदर्शन किया। उनके संबोधन के बाद युवाओं ने उनसे सवाल किए, जिनका उन्होंने समय लगाकर जवाब दिया।
कार्यक्रम में राजकिशन, प्राध्यापक अरुण कैहरबा, राजेश कुमार, राम मेहर, सोनिका गिल, अमित कुमार, महेन्द्र कुमार विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा की अहमियत पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राजीव प्रसाद का स्वागत किया। इस मौके पूर्व एमसी बलबीर सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश सैनी, अश्वनी कांबोज, सुरेश नगली, सूरज बिड़लान, श्याम सुंदर, राजेश वैद्य, रणधीर गिल, अजय कुमार, शम्मी कुमार उपस्थित रहे।





















































