मनप्रीत ने जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने विद्यार्थी को नकद व अन्य पुरस्कार देकर किया सम्मानित
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मनप्रीत को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अध्यापक।

इन्द्री, 12 अक्तूबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौवीं कक्षा के विद्यार्थी मनप्रीत ने कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर करनाल में आयोजित जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी की अगुवाई में मनप्रीत का जोरदार स्वागत किया गया और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थी को पांच सौ रूपये का नकद पुरस्कार और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा करनाल में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के कृषि अनुदेशक निर्मल सिंह, कम्प्यूटर शिक्षक विनीत सैनी और अंग्रेजी प्राध्यापक राजेश सैनी के नेतृत्व में नौवीं कक्षा के कौशल ने भाषण, सातवीं कक्षा की छात्रा प्रतिभा ने निबंध प्रतियोगिता और मनप्रीत ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मनप्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने कहा कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर भले ही विद्यार्थी जीत ना पाएं, लेकिन सीखते जरूर हैं। इससे प्रतिभा में निखार भी आता है। उन्होंने मनप्रीत को जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी बढ़-चढ़ कर ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लें। इस मौके पर प्राध्यापक सुभाष भारती, विनोद भारतीय, सतीश राणा, सलिन्द्र मंढ़ाण, महेश कल्याणी, संजीव कुमार, मोनिका गुप्ता, मुकेश खंडवाल, स्वर्णजीत, नरेश मीत, संगीता, मीना सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment