जिओस्टेशनरी सेटेलाइट पर आधारित कपिल रूहाल के मॉडल ने पाया पहला स्थान
विज्ञान व गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बेमिसाल: अंजू
सरपंच ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
इन्द्री, 28 नवंबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित, विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गांव की सरपंच अंजू कांबोज ने रीबन काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में गणित प्राध्यापक सतीश राणा, गोपाल दास, सीमा गोयल, भौतिक विज्ञान प्राध्यापक विनोद कुमार व विवेक कुमार, रसायन विज्ञान प्राध्यापक अनिल पाल व संदीप कुमार, जीव विज्ञान प्राध्यापक डॉ. महाबीर सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल व चार्ट प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने की।
सरपंच अंजू कांबोज, पंचायत सदस्य ममता कश्यप, पंचायत सदस्य ममता सैन, सामाजिक कार्यकर्ता बबली कांबोज, सविता कांबोज, मिथलेश कांबोज, समाजसेवी महेन्द्र गोयल, मुरादगढ़ के सरपंच विनोद कुमार सहित कईं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी में दिखाए जा रहे मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की कार्य विधि व महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने प्रधानाचार्य से फोन पर प्रदर्शनी की रिपोर्ट प्राप्त की और कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में गणित व विज्ञान में रूचि विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की उत्साहजनक भागीदारी आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में पंक्तिबद्ध होकर मॉडल देखे और प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मॉडल के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी।
प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद सरपंच अंजू कांबोज ने कहा कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का सीखने का आनंद और आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि उनके गांव के स्कूल में अध्यापकों द्वारा बच्चों को बहुत अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल किसी भी गांव की शान और पहचान होते हैं, जहां पर प्रतिभाओं का विकास होता है। इसलिए पंचायत द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।
छात्रा मानसी का गलोबल वार्मिंग पर आधारित पोस्टर रहा प्रथम-
प्रदर्शनी में जिओस्टेशनरी सैटेलाइट का प्रदर्शन करने वाले कपिल रूहाल के मॉडल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इको फ्रैंडली सामग्री उप विषय के अन्तर्गत दीपांशु द्वारा बनाए गए टरबाइन के मॉडल ने दूसरा, छात्रा लक्ष्मी के सिवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मॉडल ने तीसरा, छात्र प्रणव के सेफ्टी डिवाइडर के मॉडल ने चौथा, हेमंत के मॉडल ने पांचवां, हार्दिक के मैगनेटिक लैविटेशन पर आधारित मॉडल ने छठा, दिव्या के एप्लीकेशन ऑफ ट्रिगनोमेटरी के मॉडल ने सातवां स्थान प्राप्त किया। गलोबल वार्मिंग से जूझने का संदेश देता मानसी के पोस्टर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेमिनार में दसवीं कक्षा की छात्रा कनिष्का पहले स्थान पर रही। विज्ञान ड्रामा में अंशुल, अंकुश, देवेन्द्र, नैतिक, गुरप्रीत का चयन किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुभाष चन्द, सतीश कांबोज, राजेश कुमार, बलराज, मुकेश खंडवाल, राजेश सैनी, नरेन्द्र कुमार, सन्नी चहल, नरेश मीत, विनीत सैनी, निर्मलजीत सिंह, चन्द्रवती उपस्थित रहे। HARYANA PRADEEP 29-11-2022
![]() |
DAINIK JAGMARG 29-11-2022 |
![]() |
DAINIK JAGRAN 29-11-2022 |
No comments:
Post a Comment