Saturday, September 6, 2025

खंड स्तरीय हिन्दी पखवाड़ा प्रतियोगिताएं

हिन्दी व्याकरण आधारित प्रश्रोत्तरी में ब्याना स्कूल की कृतिका रही अव्वल

निबंध लेखन में कन्या स्कूल इन्द्री की सोनिया ने पाया पहला स्थान
इन्द्री स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में निर्णायक मंडल के सदस्य हिन्दी पखवाड़े की प्रतियोगिताओं का परिणाम तैयार करते हुए। 

इन्द्री, 6 सितंबर 

हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के बाद खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं का परिणाम तैयार किया गया। विद्यालय स्तर पर चौथी-पांचवीं, छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं कक्षा के तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम के अनुसार उत्कृष्ट रचनाएं एवं वीडियो खंड स्तर पर भेजी गई थी। बीईओ धर्मपाल चौधरी के मार्गदर्शन में बीआरपी रविन्द्र शिल्पी, कविता कांबोज, हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा व सुरेश कुमार के चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने विद्यालय स्तर की उत्कृष्ट रचनाओं व वीडियो का गहन अध्ययन व विश£ेषण करके खंड स्तरीय परिणाम तैयार किया। 

निर्णायक मंडल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा वर्ग में स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता में ब्याना स्कूल की छात्रा सिमरण ने पहला, हिनौरी की ऊषा ने दूसरा व ब्याना की देवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में कन्या स्कूल इन्द्री की सोनिया ने पहला, नगला रोड़ान की रोनक ने दूसरा और गढ़ीबीरबल की महिमा त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्याकरण आधारित प्रश्रोत्तरी में ब्याना की कृतिका ने पहला, खानपुर की सना ने दूसरा भादसों स्कूल की मानसी ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में खानपुर की नैंसी ने पहला, ब्याना की सफिया ने दूसरा स्थान पाया। आधी कविता पूर्ण करना प्रतियोगिता में ब्याना स्कूल कृति ने पहला, खेड़ी मान सिंह की रमनदीप कौर ने दूसरा और कन्या स्कूल की सना ने तीसरा स्थान पाया। कविता पाठ में चेतन ब्याना प्रथम, खुशी हिनौरी द्वितीय और पायल खानपुर तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन में अंशिका पहले, मुबारक अली खेड़ी मान सिंह दूसरे और सोनम गढ़ीबीरबल तृतीय रहे। 

कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में चित्र देखकर कहानी लिखने की प्रतियोगिता में खेड़ा राजकीय स्कूल की रिया ने पहला, नन्हेड़ा की सांची ने दूसरा और छपरियों की कनिका ने तीसरा स्थान पाया। दृश्य घटना वर्णन में ब्याना स्कूल की इंदु ने पहला और छपरियों के आलिफ ने दूसरा स्थान पाया। कविता पाठ में ब्याना स्कूल की पृषा कांबोज ने पहला, चंद्रांव की महक देवी ने दूसरा और करिमा ने तीसरा स्थान पाया। व्याकरण आधारित प्रश्रोत्तरी में जीविका ब्याना ने पहला, सुनैना भादसों ने दूसरा और झलक खेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में अंजलि, मानवी और खुशी इन्द्री क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चित्र देखकर कविता लेखन में समर्थ छपरियां ने पहला, चाहत खेड़ा ने दूसरा स्थान पाया। 

चौथी व पांचवीं के समूह में चित्र देखकर कहानी लेखन में कलरी जागीर स्कूल से जिया और मुसेपुर से रजनी ने क्रमश: पहले दो स्थान पर कब्जा किया। चित्र देखकर कविता लेखन में तेजस मुसेपुर, प्रियल खानपुर व जोया मनोहरपुर, कविता पाठ में मानसी मनोहरपुर, रमनीत खानपुर, खुशी खुखनी, व्याकरण आधारित प्रश्रोत्तरी में शिवानी मनोहरपुर, वंश मनोहरपुर व हिमांशु इन्द्री-1 क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन में मनोहरपुर पाठशाला से शुभम ने पहला, प्रियम जैनपुर डेरा ने दूसरा और परी डबकौली ने तीसरा स्थान पाया।

YASHBABU


No comments:

Post a Comment