Wednesday, April 1, 2026

PRAVESH UTSAV IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सरकारी स्कूल बेमिसाल: डॉ. गुरनाम मंढ़ाण

प्रवेश उत्सव के साथ नए सत्र का हुआ आगाज

बीईओ ने मुख्य अतिथि तौर पर संकुल स्तरीय नामांकन बढ़ाओ सम्मेलन को किया संबोधित

नए विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

इन्द्री, 1 अप्रैल

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव के साथ नए सत्र का आगाज हुआ। कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित संकुल स्तरीय नामांकन बढ़ाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरनाम मंढ़ाण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने की और संचालन बीआरपी धर्मेन्द्र चौधरी व हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।


बीईओ डॉ. गुरनाम मंढ़ाण ने कहा कि नामांकन अभियान में ब्याना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने उल्लेखनीय कार्य किया है। यहां का स्टाफ योजनाबद्ध ढंग से गांवों के द्वार-द्वार तक जाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार देने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों को भी इस स्कूल से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गत सत्र में उन्होंने नामांकन अभियान चलाया था, जिसके तहत खंड के सरकारी स्कूलों में सात सौ से अधिक बच्चे बढ़े थे। इस बार हर स्कूल और अधिक बच्चों को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सौ से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का एमबीबीएस व आईआईटी के कोर्सों में दाखिला हुआ है। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्कूल देने के मामले में सरकारी स्कूलों की कोई बराबरी नहीं कर सकता। 


प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने आए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल के नामांकन अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। बीआरपी धर्मेन्द्र ने कहा कि समुदाय के साथ विश्वास का रिश्ता बनाने पर ही हम नामांकन अभियान में सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुभाष चन्द, अरुण कुमार कैहरबा, विनोद कुमार, मुकेश खंडवाल सहित अनेक अध्यापकों ने अपने विचार प्रकट किए। राष्ट्रीय सिविल सर्विसिस खेलों की योग चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतने पर बीईओ डॉ. गुरनाम ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


प्राध्यापक बलविन्द्र सिंह, स्वर्ण कौर, अध्यापक अश्वनी कांबोज, नरेश मीत, रमन  बग्गा, बलिन्द्र कुमार, सोमपाल व विनीत कुमार के नेतृत्व में नए विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव सरपंच प्रतिनिधि विपिन पोटिया, स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान सोनिया रानी, रंदौली स्कूल के मुख्याध्यापक सुभाष शर्मा, बीड़ माजरी स्कूल के प्रभारी संजीव कुमार, स्नेह लता, राजेश सैनी, सलिन्द्र मंढ़ाण, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, नरेन्द्र कुमार, विवेक शर्मा, गोपाल दास, राजेश कुमार, सन्नी चहल, स्वर्णजीत कौर, निशा कांबोज, अश्वनी भाटिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment