Friday, November 13, 2026

ENGLISH GRAMMAR EXAM IN GMSSSS BIANA

 मेहनत व लगन से ज्ञानवर्धन करना विद्यार्थियों का कर्तव्य: डॉ. रणजीत फुलिया

तीन सौ विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी व्याकरण ज्ञान परीक्षा

40 विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, किया सम्मानित

इन्द्री, 13 नवम्बर 

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विद्वान एवं प्रेरक डॉ. रणजीत सिंह फुलिया ने छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी व्याकरण ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। तीन सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न कक्षाओं के 40 विद्यार्थियों को उन्होंने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में अंग्रेजी प्राध्यापक राजेश सैनी, अंग्रेजी अध्यापक अश्वनी कांबोज, हिन्दी अध्यापक नरेश मीत व बलिन्द्र सिंह  ने मुख्य भूमिका निभाई।

डॉ. रणजीत फुलिया ने कहा कि उन्हें सरकारी स्कूलों में इस प्रकार की परीक्षाएं आयोजित करके विशेष प्रसन्नता होती है। बच्चों के बीच आकर उनकी ऊर्जा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ब्याना का मॉडल संस्कृति स्कूल में 37 गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। स्कूल की उपलब्धियां करनाल जिला व इन सभी गांवों के लोगों के लिए हमेशा आकर्षण का कारण रही हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। इसलिए बच्चों का कर्तव्य बनता है कि वे मेहनत व लगन से अपना ज्ञान बढ़ाएं और माता-पिता, गांव व स्कूल का नाम रोशन करें।


अरुण कैहरबा ने कहा कि निरंतर व उत्साह के साथ सीखना विद्यार्थी की प्रमुख जिम्मेदारी है। स्कूल विद्यार्थियों के सीखने और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता है। विद्यार्थी जीवन में इन गतिविधियों में हिस्सा लेना और कड़ी मेहनत करना उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि अच्छी संगति और किताबों का अध्ययन हमें सफलता की ओर ले जाता है। राजेश सैनी ने कहा कि डॉ. रणजीत फुलिया द्वारा आयोजित करवाई गई परीक्षा विद्यार्थियों को आत्म मूल्यांकन का अवसर भी दे रही है। इसी प्रकार की परीक्षा आने वाले समय में फिर से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी तैयारी करें। 


डॉ. रणजीत फुलिया ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय हिस्सेदारी करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

ये विद्यार्थी हुए सम्मानित-

दसवीं बी के छात्र- अरमी, रीतिका, महक, वष्णवी, जैसमीन, ज्योति। दसवीं-सी के विद्यार्थी- सृष्टि गोरिया, नव्या, तनवी, वंशिका, आरुषि। नौवीं-ए से मनप्रीत, अनुराग, कार्तिक, प्रतीक सिंह, अर्पित, मानसी, कशिश, नौवीं-बी से ईशिका, जीविका, स्वाति, अंजलि, नौवीं-सी सोनाक्षी, ईशा, आठवीं-ए से अदिति, अस्मिता,मन्नत, पार्थ, अरमान, नवजोत, सेजल, सातवीं-ए से पृशा, हनुमंत, प्रतिभा, सातवीं-बी से कनक, आशीष, कनिका, ईशा, हर्षिता, आठवीं-बी से चारू, कार्तिक, शिम, कुनाल।