अभिभावक-अध्यापक सम्मेलन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
इन्द्री, 30 मार्च
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभिभावक-अध्यापक सम्मेलन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने की और संचालन इतिहास प्राध्यापक मुकेश खंडवाल ने किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य, प्राध्यापक डॉ. सुभाष चन्द, अरुण कुमार कैहरबा, विनोद भारतीय, बलविन्द्र सिंह, सतीश राणा, दिनेश कुमार, सलिन्द्र मंढ़ाण, संजीव कुमार, विवेक शर्मा, राजेश कुमार, राजेश सैनी, नरेन्द्र कुमार, गोपाल दास, सन्नी चहल, बलराज कांबोज, विनोद कुमार, स्वर्णजीत कौर, महेश कल्याणी, अश्वनी भाटिया, निशा कांबोज, अश्वनी कांबोज, नरेश मीत, रमन बग्गा, बलिंदर कुमार, सोमपाल, संगीता, मीना सहित सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा नौवीं ए में अंशिका व जशन कुमार ने पहला, कृतिका ने दूसरा व राशि कांबोज व दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं-बी में जैसमीन ने पहला, रीतिका ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं-सी में आरूषी ने पहला, निधि ने दूसरा व नव्या व कन्हैया लाल ने तीसरा स्थान पाया।
कक्षा-11वीं-ए में साक्षी, राहुल व सिमरण ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 11वीं-बी में भावना ने पहला, सानिया व साक्षी ने दूसरा तथा मनप्रीत, आरती देवी व हर्षित ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा 11वीं-सी कॉमर्स में निष्ठा बत्रा पहले, साक्षी देवी दूसरे व रीतू तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 11वीं-डी नॉन मेडिकल में अनुष्का शर्मा, लविशा व शगुन तथा कक्षा 11वीं-ई मेडिकल में रीतिक, मन्नत व रजनी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छठी ए में पृषा कांबोज ने पहला, प्रतिभा ने दूसरा व लक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छठी-बी में प्रत्यक्ष कुमार ने पहला, कनम ने दूसरा तथा आदित्य व आशीष ने तीसरा स्थान पाया। सातवीं-ए में अदिती, पार्थ व अस्मिता तथा सातवीं-बी में चारू, आरोही व मानवी ने क्रमश: पहले तीनों स्थानों पर कब्जा किया। आठवीं-ए में यविका, परनीत कौर व संध्या तथा आठवीं-बी में अंजलि, जीविका व स्वाति ने क्रमश: पहले तीनों स्थान प्राप्त किए। प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने अभिभावकों से समय पर आगामी सत्र के लिए दाखिला करवाने और बच्चों की शिक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया।















No comments:
Post a Comment