Friday, December 2, 2022

HIV/ AIDS AWARENESS LECTURE IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

एचआईवी का संक्रमण रोकने में जागरूकता अहम: डॉ. महाबीर

विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर सेमिनार आयोजित

इन्द्री, 1 दिसंबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जीव विज्ञान प्राध्यापक डाॅ. महाबीर सिंह ने विषय के विविध आयाम उजागर किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार कैहरबा ने की।
महाबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी एक वायरस है, जिससे एड्स फैलता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी ह्यूमेन इम्यूनो-डेफिसियेंसी वायरस का शोर्ट फाॅर्म है। इससे एक्वायर्ड इम्यून डेफिसियेंसी सिंडरोम (एड्स) होता है, जिससे मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि एचआईवी का संक्रमण संक्रमित वयक्ति के रक्त, संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सूई, संक्रमित मां से पैदा होने वाले बच्चे को और असुरक्षित यौन संबंधों से होता है। उन्होंने बचाव के लिए जागरूकता को सबसे अहम बताया।
अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि इस वायरस की शुरूआत बंदरों से हुई थी। अफ्रीका के देश कांगो में उस समय बंदर खाया करते थे, जिससे व्यक्ति संक्रमित हुआ और धीरे-धीरे यह वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। उन्होंने कहा कि आज हर साल लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व ने एड्स मुक्ति के लिए 2030 तक का समय निर्धारित किया है। 
इस मौके पर डाॅ. सुभाष चन्द, सतीश कांबोज, सतीश राणा, अनिल पाल, बलराज, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, गोपाल दास, सीमा गोयल, विवेक कुमार, बलविन्द्र सिंह, राजेश कुमार, नरेश कुमार, चन्द्रवती, आशीष कांबोज, अरुण कांबोज, स्नेह लता, गोपाल सिंह, कविता कांबोज, सुरेन्द्र, जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
DAINIK JAGMARG 2-12-2022




No comments:

Post a Comment