ब्याना के मॉडल संस्कृति स्कूल में धूमधाम से मनाया योग दिवस
योगाभ्यास के साथ ही पौधरोपण करके दिया पर्यावरण का संदेश
इन्द्री, 21 जून
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने की। डीपीई संजीव कांबोज ने विद्यार्थियों को योग, आसन, प्राणायाम करवाए। योग प्रशिक्षण में प्राध्यापक राजेश सैनी, सतीश कांबोज, मुकेश शर्मा व गोपाल दास ने सक्रिय हिस्सेदारी की। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा के नेतृत्व में टिकोमा के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में प्राध्यापक मुकेश खंडवाल, लिपिक आशीष कांबोज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुलदीप सिंह का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान संजीव कांबोज ने विद्यार्थियों को बैठकर, लेटकर एवं खड़े होकर करने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। कपाल भाति, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायाम करवाए। संस्कृत अध्यापक मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शांति पाठ का अभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक श्रम नहीं करने वाले लोगों के लिए योग व शारीरिक अभ्यास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को मूलमंत्र मानने का आह्वान किया। हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि स्वास्थ्य बेहतर जीवन की राह खोलता है। यदि हम स्वस्थ हैं तभी हम पढ़ाई में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने छुट्टियों में योग करने के लिए आए विद्यार्थियों को अच्छी आदतों को अपनाने और बुरी आदतों को छोडऩे की अपील की। इतिहास प्राध्यापक सतीश कांबोज ने कहा कि आज जीवन शैली बदल रही है। ऐसे में योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
No comments:
Post a Comment