Saturday, January 1, 2022

Celebrated new year 2022 in GHS KARERA KHURD

नए साल पर लें नए संकल्प: अरुण

हींग का पौधा रोप कर मनाया नया साल

स्कूल में लगे डिजीटल बोर्ड, खुशी

यमुनानगर, 1 जनवरी

गांव करेड़ा खुर्द स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में नया साल धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापक विपिन कुमार मिश्रा, हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, अध्यापक विजय गर्ग, सुखिन्दर कौर, रजनी शास्त्री, राजरानी, डिंपल, लिपिक मंजू आदि सभी स्टाफ सदस्यों ने मिलकर स्कूल प्रांगण में हींग का पौधा रोपा। स्कूल में विभाग द्वारा लगाए गए तीन डिजीटल बोर्ड की खुशी मनाई गई। अध्यापकों ने डिजीटल बोर्ड का प्रयोग करते हुए अपने-अपने विषय विद्यार्थियों को समझाए तो विद्यार्थियों के लिए यह सुखद अहसास से कम नहीं था। मुख्याध्यापक विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष में लगाए गए डिजीटल बोर्ड की महत्ता और सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यार्थियों ने हिन्दी की कविताओं का गायन किया। 


हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नया साल नई उमंग, उत्साह और नए संकल्पों के नाम होना चाहिए। केवल कलैंडर बदलने से बदलाव नहीं आता है। जीवन में बदलाव नई सोच अपनाने से आता है। नए साल पर नए संकल्प लें और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी आदतों के बारे में सोचना चाहिए। आगे बढऩे के लिए बुरी आदतों को छोडऩे और अच्छी आदतें अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए साल का आने वाला समय कड़ी मेहनत और अध्ययन का है। लक्ष्य पर नजर रखने वाले समस्याओं को परास्त करते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं बहुत नजदीक हैं। उनकी तैयारी के लिए सभी विद्यार्थियों को अपने आप को समर्पित कर देना चाहिए।

इएसएचएम विष्णु दत्त ने कहा कि मेहनत और लगन सफलता की कूंजी है। मेहनत से कार्य करने वाले आगे बढ़ जाते हैं। आलस्य करने वाले रह जाते हैं। संस्कृत अध्यापिका रजनी शास्त्री ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी वर्ष और भारतीय कलैंडर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह नया साल अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार शुरू हुआ है। 

AMAR UJALA 2-1-2022


No comments:

Post a Comment