चारू के मॉडल ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश
विराज के मॉडल ने पहाड़ों के यूटर्न पर दुर्घटनाओं से सुरक्षा की तकनीक को दर्शाया
बाल दिवस पर विज्ञान व गणित प्रदर्शनी में 61 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
इन्द्री, 14 नवंबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12वीं तक के 61 विद्यार्थियों ने अपने आस-पास की समस्याओं के निवारण के लिए विज्ञान के सिद्धांतों का प्रयोग करते हुए मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सात विभिन्न थीम को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को मॉडल बनाने में जीव विज्ञान प्राध्यापक डॉ. महावीर सिंह, रसायन विज्ञान प्राध्यापक अनिल कुमार, संदीप कुमार, भौतिक विज्ञान प्राध्यापक विनोद कुमार, विवेक कुमार, गणित प्राध्यापक सतीश कुमार, गोपाल दास व विज्ञान अध्यापक रमन सैनी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय प्रभारी डॉ. सुभाष भारती, प्राध्यापक अरुण कैहरबा, विनोद भारती, बलविन्द्र सिंह, संजीव कुमार, सन्नी चहल, मुकेश खंडवाल सहित अनेक प्राध्यापकों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
फूड, हेल्थ एंड हाइजीन में 11वीं कक्षा की छात्रा चारु के मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल के जरिए छात्रा ने स्वस्थ जीवन शैली, योग, स्वच्छता को अपनाने, नशे व जंक फूड से दूर रहने का संदेश दिया। ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन थीम में 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र विराज का मॉडल यूटर्न सेफ्टी प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें पहाड़ों में यूटर्न पर ओवरटेकिंग के दौरान होने वाले हादसों से सुरक्षित की तकनीक विकसित की गई है। नेचुरल फार्मिंग थीम में 12वीं कक्षा के छात्र लवप्रीत ने थोड़े से स्थान में वैज्ञानिक खेती करने का संदेश देते हुए अधिक मुनाफा कमाने की पद्धति को दर्शाया और मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। डिजास्टर मैनेजमेंट थीम में नौवीं कक्षा की छात्रा देवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांशी ने अलार्म सेफ्टी मॉडल के माध्यम से आवारा पशुओं से बचाने का तरीका बताया। मैथेमेटिकल मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग थीम में दसवीं कक्षा के छात्र गुरमीत के वृत्त के विभिन्न गुणों को दर्शाने वाले मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मैनेजमेंट थीम में 12वीं कक्षा की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल में सीवेज जल को विभिन्न एंजाइमों, वृक्षों एवं रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा साफ कर अन्य कार्यों में उपयोग लाने का संदेश दिया गया। संपदा प्रबंधन थीम में आठवीं कक्षा के छात्र अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मॉडल में घर की व्यर्थ बोतलों से पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने, वर्षा जल का संग्रहण करना व सडक़ों के बीच बने डिवाइडर को रिफ्लेक्ट करने को दर्शाया गया। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पारदर्शी द्रव्यों की पहचान के रोचक तरीके, ट्राई यूअर लक आदि गेम के माध्यम से विज्ञान के रोचक नियमों को दर्शाया।
विद्यालय प्रभारी सुभाष भारती ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशे व मोबाईल की लत से बचने का संदेश दिया। बाल दिवस के अवसर पर शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक नरेन्द्र कुमार व डीपीई रमन बग्गा के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। हिन्दी अध्यापक नरेश मीत ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राध्यापक बलविन्द्र सिंह, राजेश सैनी, बलराज, सलिन्द्र मंढ़ाण, राजेश कुमार, अश्वनी भाटिया, अश्वनी कुमार, निशा कांबोज, संगीता, मीना उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment