संविधान अधिकारों और कर्तव्यों की व्याख्या करता है: राम कुमार
स्कूल में उत्साह के साथ मनाया संविधान दिवसइन्द्री, 26 नवंबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में भारत का संविधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने की और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संविधान देश के लोगों के अधिकारों व कर्तव्यों की विस्तार से व्याख्या करता है। संविधान के माध्यम से आजादी को सकार किया जा रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान प्राध्यापक बलविन्द्र सिंह ने संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, संविधान की महत्ता, विश्व में भारतीय संविधान की स्थिति और स्थान के बारे में विस्तार से चर्चा की। हिन्दी प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद ने संविधान की प्रस्तावना का सभी से वाचन करवाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। कार्यक्रम में प्राध्यापक विनोद भारतीय, राजेश सैनी, बलराज कांबोज, मुकेश खंडवाल, नरेश मीत, छात्रा मनप्रीत ने भारतीय संविधान के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ाई करने का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम-
संविधान दिवस के अवसर पर प्रश्रोत्तरी, निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में छठी से आठवीं वर्ग में अदिति ने प्रथम, अस्मिता ने द्वितीय अैर पार्थ ने तृतीय स्थान पाया। नौवीं-दसवीं में सृष्टि, सुनाक्षी और ईशा-तमन्ना और 11वीं-12वीं वर्ग में दिशा, तमन्ना और इशिका ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में अंशिका, साक्षी व महक ने पहला, परी, आरती व तमन्ना ने दूसरा और कृतिका, सानिया व ज्योति ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में मनप्रीत, यशवी व उमा शर्मा ने पहला, रूही, मुस्कान व मानसी शर्मा ने दूसरा, खुशी, गीता व हिशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। समारोह में करनाल में आयोजित यूथ फेस्टीवल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल के समूह नृत्य की टीम और जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा देवांशी व प्रतिभागी रही कनिष्का को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतीश राणा, सीमा गोयल, अनिल पाल, अश्वनी भाटिया, नरेन्द्र कुमार, गोपाल दास, सलिन्द्र मंढ़ाण, डॉ. महाबीर, निशा कांबोज, विवेक कुमार, संजीव कुमार, सन्नी चहल, राजेश कुमार, रमन बग्गा, अश्वनी कांबोज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
![]() |
DAINK JAGARG 27-11-2024 |
![]() |
INDORE SAMACHAR 27-11-204 |
![]() |
HARANA PRADEEP 27-1-2024 |
![]() |
AMBALA COVERAGE 27-11-2024 |
No comments:
Post a Comment