त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इन्द्री, 3 जुलाई
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में त्रिवेणी रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्कूल प्रभारी डॉ. सुभाष भारती की अध्यक्षता में स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। त्रिवेणी रोपण में प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, नरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, विवेक कुमार, राजेश सैनी, विनोद कुमार, सीमा गोयल, नरेश मीत, निशा कांबोज, निर्मलजीत सिंह, रमन बग्गा ने सक्रिय हिस्सेदारी की। डॉ. सुभाष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति और पर्यावरण में ही मनुष्य के व्यापक हित सुरक्षित हैं। आज गर्मी और चिलचिलाती धूप में मनुष्य छाया ढूंढ़ता फिर रहा है। पेड़ों को अंधाधुंध काट कर हम ना तो छाया प्राप्त कर सकते हैं और ना ही आगे बढ़ सकते हैं। अरुण कैहरबा ने कहा कि मानसून आ पहुंचा है। बरसातें शुरू हो गई हैं। यह समय पौधरोपण के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। केवल पौधे रोपने से हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है, रोपे गए पौधों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। कृषि अनुदेशक निर्मलजीत सिंह ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
No comments:
Post a Comment