लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित।
इन्द्री, 27 सितम्बर।
गांव पटहेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कबड्डी व बैडमिंटन खिलाड़ी बलवान सिंह ने छात्राओं के साथ चर्चा करते हुए खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविन्द्र सचेदवा ने की और संचालन एनएसएस इंचार्ज अरुण कुमार ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी शहीद भगत सिंह टीम की सोनिया, शीतल, नीतू, मंजिल, पायल, आंचल, मीनू, दिव्या, ज्योति, आरजू, सलमा, काजल, ग्यारहवीं कक्षा की स्वयंसेवी पूजा, नीतू, आशू व रोशनी ने गीतों के माध्यम से लड़कियों की बराबरी का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यापक महिन्द्र कुमार ने कहा कि हरएक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली लड़कियों को नकारात्मक सामाजिक धारणाओं ने कमजोर बनाया है। न्याय व बराबरी के लिए लड़कियों को असमानता पर सवाल खड़े करते हुए संघर्ष करना होगा। उन्होंने बाल विवाह रूकवाने वाली घरौंडा खण्ड के हरिसिंहपुरा गांव की पांच लड़कियों की बहादुरी की मिसाल देते हुए कहा कि बराबरी के लिए बोलने पर कड़ी सामाजिक प्रतिक्रया हो सकती है, लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं है।
बलवान सिंह ने कहा कि खेलों में आगे बढऩे के लिए लड़कियों में प्रतिभा मौजूद है। केवल उसे विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत व सामूहिक खेलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भविष्य में भी खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल में छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की जाती है। इसलिए छात्राओं को शिक्षा जारी रखने का यत्न करना चाहिए। पढ़ाई जारी रहने पर ही हमें आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में विशेष अध्यापक ज्ञानचंद व योग विशेषज्ञ अध्यापक मनीष कुमार ने भी शिरकत की। अध्यापक सतीश कुमार व श्याम लाल शास्त्री ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यापक सीमा, सरिता, सुनीता, रीना काम्बोज, राजेन्द्र कुमार, रमेश दत्त, दयाल चंद, संगीता, अभिसेठ, अशोक कुमार, संदीप कुमार, बुद्धराम, बोहती, प्रवीन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment