GSSS PATHERA-PAINTING COMPETETION
बोहती की पेंटिंग ने पाया पहला स्थान।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiZO73ZhOw4PEo5ubysbjKia4rnRPtGloWxuAiEC3DrkAJduo-XusCPTczKP32LjZCLB2sfQOoRfrb9EdnSr7kK0pRewiG44AUjWWL72K9S8JKUCDM8x9ThTolo-46hJ4a7Xv7jTbReb2xX/s400/INDRI+PHOTO-GSSSPATHERA.jpg)
इन्द्री, 17 सितम्बर। गांव पटहेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सेदारी करते हुए संदेशदायी पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता में नौंवी कक्षा की बोहती देवी की पेंटिंग ने पहला स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की अंजलि द्वारा बनाई गई पेंटिंग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा की कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल ने आठवीं कक्षा की सुनीता की पेंटिंग का चौथे और दसवीं की रितु सिन्हा की पेंटिंग को पांचवें स्थान के लिए चुना गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार सचदेवा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संयोजन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार, इको क्लब इंचार्ज किशोर कुमार तथा श्याम लाल शास्त्री ने की। निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका सीमा, सरिता, सतीश कुमार, दयाल चंद ने भूमिका निभाई। इस मौके पर जय भगवान सैनी, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र का आधार है। यह अधिकार हासिल करने के लिए अनेक वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने और वोट का जागरूकता के साथ इस्तेमाल करके हम अपने देश के लोकतंत्र को सशक्त बना सकते हैं।
No comments:
Post a Comment