आज बचाओ जल, काम आएगा कल
मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जल संरक्षण जागरूकता रैली
https://www.youtube.com/watch?v=TnCpaekAsMo&t=23s
इन्द्री, 27 अगस्तगांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव की गलियों में जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य बलवान सिंह व एबीआरसी सुखविंद्र कांबोज ने रवाना किया। रैली का संयोजन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। प्राध्यापक बलराज कांबोज, हिन्दी अध्यापक नरेश मीत, डीपीई संजीव कुमार, प्राध्यापक सतीश राणा, सुदर्शन लाल, सतीश कांबोज, मुकेश खंडवाल, ईएसएच मधु रानी सहित अनेक अध्यापकों ने रैली का नेतृत्व किया।
बलवान सिंह और अरुण कैहरबा ने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं हो सकती। इसके बावजूद समाज में पानी की कीमत नहीं पहचानी जा रही। पानी को हल्के में लिए जाने की प्रवृत्ति का ही परिणाम है कि पानी को दूषित करने के साथ-साथ पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। जरूरत नहीं होने पर भी टूंटियों से पानी बहता रहता है। उन्होंने कहा कि हमें पानी के संरक्षण का संकल्प करना चाहिए। पानी की कद्र को अपनी आदत का हिस्सा बनाना चाहिए। इसका कोई विकल्प नहीं है।
रैली में अंशुल, मनप्रीत, गुरप्रीत, अखिल, देवांशी, रीतिका, कोमल, वंशिका, इशिका, कृति, खुशी, सिमरण, अक्षरा, हीना, मुस्कान, रमन, पारस, प्राची, माफी, सोनपरी, वंश, नितिन, परविन्द्र सिंह, रवि, परम, अंशुमन, लक्ष्य, यशवी, शिविका, दीक्षित, अनिकेत, स्नेहा, खनक, दीपांशु, मयंक सहित अनेक बच्चों ने जल है तो कल है, पानी बचाओ, जीवन बचाओ, आज बचाओ जल, काम आएगा कल सहित अनेक नारे लगाए।
![]() |
DAINIK TRIBUNE 28-8-2022 |
No comments:
Post a Comment