Friday, September 28, 2012

GSSS PATHERA-LADKIYON SE SAMVAD


लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित।

इन्द्री, 27 सितम्बर।                  

गांव पटहेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कबड्डी व बैडमिंटन खिलाड़ी बलवान सिंह ने छात्राओं के साथ चर्चा करते हुए खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविन्द्र सचेदवा ने की और संचालन एनएसएस इंचार्ज अरुण कुमार ने किया। 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी शहीद भगत सिंह टीम की सोनिया, शीतल, नीतू, मंजिल, पायल, आंचल, मीनू, दिव्या, ज्योति, आरजू, सलमा, काजल, ग्यारहवीं कक्षा की स्वयंसेवी पूजा, नीतू, आशू व रोशनी ने गीतों के माध्यम से लड़कियों की बराबरी का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यापक महिन्द्र कुमार ने कहा कि हरएक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली लड़कियों को नकारात्मक सामाजिक धारणाओं ने कमजोर बनाया है। न्याय व बराबरी के लिए लड़कियों को असमानता पर सवाल खड़े करते हुए संघर्ष करना होगा। उन्होंने बाल विवाह रूकवाने वाली घरौंडा खण्ड के हरिसिंहपुरा गांव की पांच लड़कियों की बहादुरी की मिसाल देते हुए कहा कि बराबरी के लिए बोलने पर कड़ी सामाजिक प्रतिक्रया हो सकती है, लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं है।
बलवान सिंह ने कहा कि खेलों में आगे बढऩे के लिए लड़कियों में प्रतिभा मौजूद है। केवल उसे विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत व सामूहिक खेलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भविष्य में भी खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल में छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की जाती है। इसलिए छात्राओं को शिक्षा जारी रखने का यत्न करना चाहिए। पढ़ाई जारी रहने पर ही हमें आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में विशेष अध्यापक ज्ञानचंद व योग विशेषज्ञ अध्यापक मनीष कुमार ने भी शिरकत की। अध्यापक सतीश कुमार व श्याम लाल शास्त्री ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यापक सीमा, सरिता, सुनीता, रीना काम्बोज, राजेन्द्र कुमार, रमेश दत्त, दयाल चंद,  संगीता, अभिसेठ, अशोक कुमार, संदीप कुमार, बुद्धराम, बोहती, प्रवीन उपस्थित रहे। 


Tuesday, September 25, 2012

GSSS PATHERA-HEALTH AWARENESS CAMP



लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वस्थ्य रहना जरूरी: सैनी।

 स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।

इन्द्री, 25 सितम्बर। 

गांव पटहेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के टिप्स बताए। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी शहीद भगत सिंह टीम की छात्राओं ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविन्द्र सचदेवा ने की।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरनाम सैनी ने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य के अनुसार मेहनत करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। जो विद्यार्थी स्वस्थ रहता है, वही जीवन की ऊंचाईयां हासिल कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए समय पर पौष्टिक भोजन लेने की हिदायत देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को भूखा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कईं बार बच्चे व्रत रखते हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बच्चों को व्रत नहीं रखने का संदेश दिया। डॉ. सुमन ने कहा कि कोई भी बिमारी होने पर सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से सम्पर्क करना चाहिए। झाड़-फूंक के द्वारा बिमारियों का ईलाज नहीं हो सकता। झाड़-फूंक व टोने-टोटकों से बिमारी गंभीर रूप धारण कर सकती है।
अध्यक्षीय संबोधन में रविन्द्र सचदेवा ने कहा कि विद्यार्थी काल जीवन का सुनहरा समय होता है। इस समय में अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सकारात्मक नज़रिया अपनाने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को कोई भी दिक्कत आने पर स्कूल प्रशासन व अध्यापकों का सहयोग प्राप्त करने का आह्वान किया। हिन्दी प्राध्यापक व एनएसएस इंचार्ज अरुण कुमार के मार्गदर्शन में शीतल, मीनू, सलमा, अमनदीप कौर, आंचल, सोनिया, आरजू, ज्योति, काजल ने मिल जाए सबको शिक्षा-हमको देदो ऐसी उत्तम दीक्षा और नया समाज हम बनाएंगे आदमी को ढ़ूंढ़ते हुए गीत गाकर समां बांध दिया। इस मौके पर प्राध्यापिका सरिता, श्याम लाल, सुनीता, एएनएम राजदुलारी उपस्थित रहे।

Monday, September 17, 2012

GSSS PATHERA-PAINTING COMPETETION


बोहती की पेंटिंग ने पाया पहला स्थान।

पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा।

इन्द्री, 17 सितम्बर। गांव पटहेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सेदारी करते हुए संदेशदायी पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता में नौंवी कक्षा की बोहती देवी की पेंटिंग ने पहला स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की अंजलि द्वारा बनाई गई पेंटिंग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा की कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल ने आठवीं कक्षा की सुनीता की पेंटिंग का चौथे और दसवीं की रितु सिन्हा की पेंटिंग को पांचवें स्थान के लिए चुना गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार सचदेवा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संयोजन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार, इको क्लब इंचार्ज किशोर कुमार तथा श्याम लाल शास्त्री ने की। निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका सीमा, सरिता, सतीश कुमार, दयाल चंद ने भूमिका निभाई। इस मौके पर जय भगवान सैनी, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र का आधार है। यह अधिकार हासिल करने के लिए अनेक वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने और वोट का जागरूकता के साथ इस्तेमाल करके हम अपने देश के लोकतंत्र को सशक्त बना सकते हैं।

Sunday, September 16, 2012

SHAHEED UDHAM SINGH COLLEGE INDRI-NSS CAMP


एनएसएस शिविर में गूंजा पेड़ों की रखवाली का तराना। स्वयंसेवियों ने चलाया पौधारोपण अभियान।

 इन्द्री, 16 सितम्बर। शहर के साथ लगते गांव मटक माजरी स्थित शहीद उधम ंिसंह राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में पेड़ हैं सांसें, पेड़ हैं जीवन, पेड़ों की रखवाली हो, जंगल-जंगल नाच उठें और जगह-जगह हरियाली हो का तराना गूंज उठा। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण अभियान और कांग्रेस घास उन्मूलन अभियान चलाया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार व डॉ. निधि शर्मा ने की।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटहेड़ा में हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटाव से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। जंगलों के समाप्त होने से जीव-जंतुओं के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यही कारण है कि बंदर शहरों में आतंक का पर्याय बन गए हैं। नील गायों के हमलों से अनेक गांवों के किसान अपने खेतों में सब्जियों व दालों की खेती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संतुलन पर आधारित जागरूकता गीत गाया तो विद्यार्थी उनके साथ गीत गाते-गाते झूम उठे।
डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन में मधुरता, सरसता और मिठास घोलती है। लेकिन पेड़ों के कटाव ने सब कुछ गुड़ गोबर कर दिया है। बढ़ती मानसिक व शारीरिक बिमारियों का भी मुख्य कारण पर्यावरण के साथ मनुष्य के साथ की जा रही छेड़छाड़ हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों को स्वैच्छिकता की भावना पैदा करता है और विद्यार्थी स्वयं ही अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्रसेवा के काम में लग जाते हैं।
अंबाला स्थित राजकीय महााविद्यालय में शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. सतीश भारद्वाज ने पौधा रोप कर अभियान की शुरूआत की। सुनील, पवन, प्रदीप, रमेश, सूरज भान, रवि, बलराम, वारिस, भारती, प्रोमिला, सुषमा, रेणू, शिल्पा, नेहा, पूनम, जसविन्द्र सहित अनेक स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के प्रांगण में गड्ढ़े खोद कर पौधे रोपे। स्वयंसेवियों ने विभिन्न बिमारियों का कारण बनने वाली कांग्रेस घास को उखाड़ कर स्वच्छता अभियान भी चलाया।