Wednesday, June 22, 2022

YOGA DAY CELEBRATED IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

 ब्याना के मॉडल संस्कृति स्कूल में धूमधाम से मनाया योग दिवस

योगाभ्यास के साथ ही पौधरोपण करके दिया पर्यावरण का संदेश

इन्द्री, 21 जून 

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने की। डीपीई संजीव कांबोज ने विद्यार्थियों को योग, आसन, प्राणायाम करवाए। योग प्रशिक्षण में प्राध्यापक राजेश सैनी, सतीश कांबोज, मुकेश शर्मा व गोपाल दास ने सक्रिय हिस्सेदारी की। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा के नेतृत्व में टिकोमा के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में प्राध्यापक मुकेश खंडवाल, लिपिक आशीष कांबोज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुलदीप सिंह का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान संजीव कांबोज ने विद्यार्थियों को बैठकर, लेटकर एवं खड़े होकर करने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। कपाल भाति, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायाम करवाए। संस्कृत अध्यापक मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शांति पाठ का अभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक श्रम नहीं करने वाले लोगों के लिए योग व शारीरिक अभ्यास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को मूलमंत्र मानने का आह्वान किया। हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि स्वास्थ्य बेहतर जीवन की राह खोलता है। यदि हम स्वस्थ हैं तभी हम पढ़ाई में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने छुट्टियों में योग करने के लिए आए विद्यार्थियों को अच्छी आदतों को अपनाने और बुरी आदतों को छोडऩे की अपील की। इतिहास प्राध्यापक सतीश कांबोज ने कहा कि आज जीवन शैली बदल रही है। ऐसे में योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



Thursday, June 16, 2022

Excellent result of Sen. Sec. class in GMSSSS BIANA (Karnal)

आर्यन ने 92प्रतिशत अंक हासिल करके पाया पहला स्थान

आदित्य ने विज्ञान और रिम्सी ने वाणिज्य संकाय में लहराया परचम

मॉडल संस्कृति व.मा. विद्यालय ब्याना का उत्कृष्ट परिणाम

गांव व स्कूल में छाई खुशियां
Aryan

इन्द्री, 17 जून 
Aditya
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं की परीक्षा देने वाले कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय के 142 विद्यार्थियों ने उत्कृष्टों अंकों के साथ परीक्षा पास की है और कईं विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया है। प्रधानाचार्य बलवान सिंह व अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन से गांव व स्कूल में खुशी की लहर छाई है।

Rimsy
प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कला संकाय के स्कूल में दो सैक्शन थे, जिनमें कोई भी फेल नहीं हुआ है। कला संकाय के सौ विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कला संकाय में आर्यन ने 500 में से 461 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार रजविन्द्र कौर ने 448 अंक 89.6प्रतिशत, मेहर ने 447 अंक 88 प्रतिशत, तरनदीप कौर ने 427, निशा खान व हुसैन अली ने 422 अंक, पायल के 415, मंदीप कौर 400 अंक  हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। 
Rajvinder Kaur

विज्ञान संकाय में आदित्य ने पांच सौ में से 454 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि 92.2 प्रतिशत बनता है। विज्ञान संकाय में कुल 21 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके मेरिट में स्थान बनाया। पांच सौ में से 454 अंक लेकर आदित्य ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा इशांत सैनी ने 443, दिशांत कुमार ने 434, तराना व नितेश ने 427, भावना देवी ने 424, वीरेन ने 421, दीक्षा ने 419 अंक हासिल किए।
Joya

इसके अलावा मुस्कान तिवारी, तमन्ना रानी, अजय, गायत्री शर्मा व विनीत ने भी 80प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में रिम्सी ने 444 अंक प्राप्त करके पहला स्थान पाया। विद्यालय की छात्रा जोया ने 430 अंक, कनिका ने 429 अंक, नितेश कुमार ने 427 अंक व महक ने 424 और पायल ने 415 अंक प्राप्त किए।
Dishant Kumar

प्राध्यापक सतीश कांबोज, भागवंती, अरुण कुमार कैहरबा, ईशा मुंजाल, रीना नरवाल, राजेश सैनी, सतीश राणा, बलराज कांबोज, यशपाल मैहला, ज्योति, मनीषा, मुकेश शर्मा, मुकेश खंडवाल, गोपाल दास व सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। 
Kanika

Mandeep Kaur

Tarandeep Kaur

Pratiksha

Diksha

Nitesh Kumar

Payal





Friday, June 10, 2022

Tab distributed in GMSSSS BIANA (KARNAL)

टैब से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया होगी सरल: बलवान

तकनीक साधन है, साध्य नहीं: अरुण 

स्कूल में टैब वितरित किए

इन्द्री, 10 जून 

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को टैबलेट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य बलवान सिंह की अध्यक्षता में टैब में सिम एक्टिवेट करके दिए गए। कार्यक्रम के आयोजन में प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, राजेश सैनी, सुदर्शन लाल, सतीश राणा, ईशा मुंजाल, सुनील कुमारी, बलराज कांबोज, सतीश कांबोज, ज्योति, ईशा, सीमा गोयल, निर्मलजीत सिंह, लिपिक आशीष कांबोज आदि का योगदान रहा। प्रधानाचार्य बलवान सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में कम्प्यूटर व डिजीटल बोर्ड आदि का काफी लंबे समय से प्रयोग हो रहा है। लेकिन कोरोना काल ने ऑनलाइन शिक्षा की अहमियत का गहराई से अहसास करवाया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करने का निर्णय लिया। यह निर्णय अब जमीनी स्तर पर लागू हो रहा है। प्राध्यापकों को भी विभाग द्वारा टैब दिए जा रहे हैं। इससे उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले समय में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया और अधिक सहज व सरल हो पाएगी। प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि तकनीक साधन है, साध्य नहीं। तकनीकी उपकरणों का प्रयोग तभी सार्थक होगा, जब सीखने और सिखाने वाले सभी हौंसलों से लबरेज होंगे। उन्होंने कहा कि टैबलेट होने का से यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि हमें किताबों की जरूरत नहीं है। टैब में किताबों की सोफ्ट कॉपी है, जो हर स्थान पर हमें किताब पढऩे के लिए प्रेरित कर सकती है। टैब का होना किताबों और सीखने के प्रति हमारी जिज्ञासा और लगन को बढ़ाए, तभी इस सुविधा की अधिक सार्थकता होगी। पुस्तकालय प्रभारी राजेश सैनी ने टैब वितरण की सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए विद्यार्थियों को छुट्टियों के समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। 

Monday, June 6, 2022

ENVIRONMENT DAY CELEBRATED IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

 तपती धरती को बचाने का एकमात्र विकल्प अधिक से अधिक पौधारोपण करना: लालचंद विनायक

कहा: केवल धरती पर ही जीवन संभव, आओ इसे मिलकर बचाएं

रजिस्ट्रार लोकायुक्त ने आम का पौधा रोप कर की पौधरोपण अभियान की शुरूआत

ब्याना के स्कूल में रोपे फलदार, छायादार व शोदार पौधे

इन्द्री, 5 जून

जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी के मार्गदर्शन में गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार लोकायुक्त हरियाणा लालचंद विनायक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्कूल परिसर में स्वर्णरेखा व अल्फांसो आम के पौधे रोप कर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा व हिन्दी अध्यापक  नरेश मीत ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में आम, आलू बुखारा, पाम, अमरूद व लुकाट के अनेक पौधे रोपे गए। शहीद सोमनाथ स्मारक समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कईं स्कूलों के अध्यापकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रजिस्ट्रार लोकायुक्त हरियाणा लालचंद विनायक ने कहा कि पूरे ब्रह्मांड में केवल एक ही धरती है और यहीं पर जीवन संभव है। लेकिन धरती का तापमान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। वैश्विक ऊष्णता आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में दिन में बहुत अधिक तापमान होने के कारण किसान दिन में खेत में काम नहीं कर पाते हैं। वे रात को लालटेन व लाइट की रोशनी में खेत में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूं ही तापमान बढ़ता गया तो पूरा जीवन-चक्र प्रभावित हो सकता है। आज जो फसलें हम उगाते हैं, वे शायद हमें ना मिल पाएं। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए सुविधाएं तो बढ़ गई हैं, लेकिन प्रकृति को काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि धरती पर 71 प्रतिशत पानी है, लेकिन उसमें से 90 प्रतिशत पीने लायक नहीं है। जो पानी पीने लायक है, उसका ज्यादातार मनुष्य की पहुंच में नहीं है। ऐसे में यदि पानी का अंधाधुंध दोहन होता गया तो आने वाले समय में मनुष्य की जरूरत के पानी के लिए भी लाले पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में पौधे लगाना और उनको पालना बहुत महत्वपूर्ण पहलकदमी है। यदि हमें अपनी धरती को बचाना है तो पौधों को लगाना और पालना बहुत जरूरी काम है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी प्रकृति और संस्कृति की अनमोल धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्कूल व शहीद सोमनाथ स्मारक समिति को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


स्कूल के प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, सतीश कांबोज, सुनील कुमारी, राजेश सैनी, नरेश कुमार मीत, बलराज कांबोज, भागवंती, रीना नरवाल, ईशा मुंजाल, सुदर्शन मदान,  मुकेश खंडवाल, गोपाल दास, ईएसएचएम मधु रानी, सोनिया खोखर, प्रीति आहुजा, प्रवीण कुमारी, स्नेह लता, गोपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सुलोचना और ऊषा, धर्मबीर ने स्कूल की तरफ से मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर और देस हरियाणा पत्रिका का ताजा अंक भेंट करके स्वागत किया। शहीद सोमनाथ स्मारक समिति से जुड़े नन्हेड़ा स्कूल के अध्यापक महिन्द्र खेड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकृति प्रेम और सादगी दोनों आधारभूत सिद्धांत हैं, जिनसे समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने नन्हेड़ा स्कूल में बागवानी के अनुभव सांझा किए।


अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा हमारे सामूहिक प्रयासों से कम हो सकता है। उन्होंने खेतों में अवशेष जलाए जाने और सडक़ किनारे पेड़ जलाए जाने को लेकर चिंता जताई। हिन्दी अध्यापक नरेश कुमार मीत ने काव्यमयी भाषा में अपना संबोधन करते हुए कहा कि मानवता के सामने खड़े संकट से केवल पेड़ ही बचा सकता है। अंग्रेजी प्राध्यापक राजेश सैनी ने मुख्य अतिथि व कईं स्कूलों से आए अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर अध्यापक मान सिंह चंदेल, सबरेज अहमद, देवेन्द्र देवा, उधम सिंह, धर्मवीर लठवाल, जसवंत बांकुरा, विवेक हलवाना, नरेंद्र बंटी, बंटी कांबोज, लाल सुदर्शन, शहीद सोमनाथ स्मारक समिति से गुंजन, हरियाली युवा संगठन से सूरजभान, केहर सिंह, प्रियंका, सार्थक, स्वाति, सुहानी, देवांशी, भारती, राहुल व खुशी उपस्थित रहे।


शहीद सोमनाथ स्मारक समिति की पर्यावरण दिवस मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है। इसलिए इस वर्ष भी पर्यावरण दिवस मनाए जाने को लेकर सोच-विचार बना हुआ था। अंतत: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिवस मनानेे और पौधारोपण करने का निर्णय हुआ तो मुख्य अतिथि को लेकर पेंच फंस गया। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी जी ने व्यस्तता की वजह से मना कर दिया। आखिर कौन हो इस दिन के लिए मुख्य अतिथि, जोकि पर्यावरण के सरोकारों से भी लैस हो और जिनका आना पूरी टीम में ऊर्जा का संचार कर दे। आखिर बातचीत में सेवानिवृत्त एचसीएस ज्यूडिशियरी श्री लालचंद विनायक जी का नाम आया। उनसे बात की गई और उनसे सहमति मिल गई तो सांस में सांस आई। लालचंद विनायक जी का आगमन, सहजता व सादगी के साथ उनकी स्कूल प्रांगण में प्रेरणादायी उपस्थिति व संवाद वास्तव में ही स्कूल व शिक्षा साथियों में उत्साह का सांचर कर गया।

अपने संबोधन में उन्होंने अपने बचपन के दिनों के मुश्किल भरे दिनों को याद किया। पेड़ों व पानी की स्थितियों को बयां किया। लोगों के प्रकृति के साथ संबंध व निर्भरता पर चर्चा की और मौजूदा वैश्विक, राष्ट्रीय व स्थानीय परिदृश्य पर गंभीर मंथन किया। पानी व  पर्यावरण के आज के संकट को लेकर गंभीर सवाल उठाए और हमारी भूमिका को रेखांकित किया। विनायक जी ने पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में  प्राचार्या रही डॉ. जसबीर कौर ने विनायक जी के हाथों बच्चों के लिए सहयोग राशि भेजी। जिसके लिए स्कूल के अध्यापकों ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

ग्रीन बोर्ड पर तैयार हुआ बैनर-


पांच जून से दो दिन पहले ही योजना बनी थी। आखिर पौधारोपण का दिन आ गया। हम बैनर तक बनवा नहीं पाए थे। स्कूल में पहुंच कर बैनर की कमी पूरी करने के लिए बारहवीं कक्षा की छात्रा स्वाति व सुहानी को लिखने की जिम्मेदारी दी गई। ग्रीन बोर्ड पर बैनर बनाना था। मैंने बैनर का मसौदा पहले ही तैया कर लिया था। लिखना शुरू करते ही हिन्दी अध्यापक नरेश मीत ने चॉक लेकर जिम्मेदारी संभाल ली और बहुत सुंदर बैनर तैयार कर दिया गया।

देवांशी लेकर आई घर पर तैयार किए गए पौधे-

पौधारोपण अभियान में विद्यार्थियों का सहयोग कमाल का था। नन्हेड़ा स्कूल के माली सुदर्शन लाल ने गड्ढ़े खोदने का जिम्मा लिया था। बच्चों ने आते ही लाल का हाथ बंटाना शुरू कर दिया। बच्चों ने गड्ढ़े बनाने और पौधे लगाने में बहुत ही उत्साह के साथ कार्य किया। अध्यापकों को हैरानी तब हुई जब एक छात्रा देवांशी अपनी माता प्रियंका के साथ स्कूल में आई। पौधारोपण अभियान में वे अपने घर में खुद के द्वारा तैयार किए गए  पौधे लेकर आए थे। उन्होंने उत्साह के साथ पौधे रोपे। अभिभावक प्रियंका ने पौधारोपण कार्यक्रम के बाद में भी पौधा लेकर आने की अनुमति मांगी तो हमारे लिए यह बहुत उत्साहवर्धक था। 

मिड-डे-मील वर्कर सलोचना व उषा ने अतिथियों के लिए चाय बनाई और विद्यार्थियों के लिए मीठा पानी तैयार किया। गर्मी में मीठे पानी की व्यवस्था एक जरूरी कार्य था। इसका सुझाव अर्थशास्त्र प्राध्यापक बलराज कांबोज ने दिया था। अध्यापक नरेश मीत व राजेश सैनी के प्रयासों से यह सोच साकार हुई। मीठा पानी पीकर विद्यार्थी पौधे लगा रहे थे, यह सुखद और प्राकृतिक वातावरण था।

-अरुण कुमार कैहरबा