भारतीय संस्कृति में पौधों का बहुत महत्व
नन्हेड़ा के सरकारी स्कूल में चलाया पौधारोपण अभियान
इन्द्री, 5 जून
उपमंडल के गांव नन्हेड़ा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान में हनुमान फल, चीकू, आडू व आम के पौधे रोपे गए। अभियान में बीआरपी रविन्द्र शिल्पी, धमेन्द्र चौधरी, कविता कांबोज, अध्यापक महिन्द्र कुमार, अरुण कैहरबा, मानसिंह चंदेल, जगदीश भादसों, सार्थक, गुंजन, उधमसिंह नन्हेड़ा, महिंद्र गांधी, उदित, अंशुमान तथा सुदर्शन लाल ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। आज भी लोग पेड़ पौधों की पूजा करके उनके संरक्षण के लिए अभियान चलाते हैं और उन्हें देवताओं के समान माना जाता है। पेड़ पौधों की अनदेखी के कारण हर वर्ष लगाए जाने वाले करोड़ों पौधों में से बड़ी संख्या में मर जाते हैं। पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की तरह से देखभाल की जरूरत पड़ती है इसलिए उन्हें सुबह शाम उनमें पानी लगाना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment