Thursday, August 29, 2024

BLOCK LEVEL CULTURAL FEST-2024 IN INDRI, DISTT.- KARNAL

 खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव

कला-संस्कृति का क्षेत्र जीवन को आनंददायी बनाने के साथ देता रोजगार: डॉ. गुरनाम

समूह गायन, एकल गायन, लघु नाटिका व रागनी की प्रतियोगिताएं हुई

विद्यार्थियों ने अपनी कला से बांधा समां

इन्द्री, 29 अगस्त
शिक्षा विभाग द्वारा बीईओ कार्यालय इन्द्री के साथ लगते राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के परिसर में सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। महोत्सव में कक्षा पांच से आठ और नौवीं से 12वीं कक्षा समूह के विद्यार्थियों ने हरियाणवी समूह लोक गायन, एकल गायन, स्किट, रागनी आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ डॉ. गुरनाम सिंह मंढ़ाण ने की। नोडल प्रभारी की भूमिका बीआरपी रविन्द्र शिल्पी ने निभाई। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा व बीआरपी कविता कांबोज ने किया। मंच संचालन एबीआरसी शैलजा ने किया। संगीत और रंगमंच के विशेषज्ञ ज्योति सैनी, राहुल और रविन्द्र कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीईओ कार्यालय सहायक रमेश कांबोज, सुनील कांबोज, कर्मवीर, शिक्षक धर्मवीर, महिन्द्र कुमार, सबरेज अहमद सहित अनेक अध्यापकों और एबीआरसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षक संजीव कुमार ने बीईओ को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

बीईओ डॉ. गुरनाम सिंह मंढ़ाण ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को सबोधित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति का क्षेत्र जीवन को आनंददायी बनाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छोटे और बड़े सभी विद्यार्थी प्रतिभा की खान हैं। उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें विकसित करने का कार्य करना स्कूल प्रशासन और अध्यापकों का सबसे अहम दायित्व है। कार्यक्रम संयोजक अरुण कैहरबा ने कहा कि गायन, वादन, नृत्य, नाटक आदि विधाएं निरंतर साधना की मांग करती हैं। कला प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। रविन्द्र शिल्पी व रमेश कांबोज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में वाले सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का आभार ज्ञापन किया।

ब्याना स्कूल की समूह व एकल नृत्य टीम ने पाया पहला स्थान
कक्षा नौ से 12 में समूह लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना की टीम ने पहला, राजकीय कन्या स्कूल की टीम ने दूसरा, मुरादगढ़ टीम ने तीसरा और डबकौली कलां स्कूल की टीम ने सांत्वना पुरस्कार पाया। रागनी में ब्याना स्कूल की महक ने पहला, कलसौरा स्कूल की अक्षरा ने दूसरा, हिनौरी स्कूल के हिमांशु ने तीसरा और कन्या स्कूल की काफी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल नृत्य में राजकीय स्कूल ब्याना की सोनपरी ने पहला, कलसौरा की काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट में गढ़ीबीरबल स्कूल की टीम ने पहला और हिनौरी स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान पाया।  

कक्षा पांचवीं की इकनूर ने गायन में पाया पहला स्थान-
कक्षा पांच से आठ में समूह नृत्य में लडक़ों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने पहला स्थान पाया। राजकीय स्कूल नन्हेड़ा ने द्वितीय और मुरादगढ़ स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान पाया। गढ़ी गुजरान की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल नृत्य में इन्द्री स्कूल के हरमन ने पहला, टपरियां की अवनी ने दूसरा, गढ़ी गुजरान की तनवी ने तीसरा और गढ़ी गुजरान की ज्योति ने सांत्वना पुरस्कार पाया। रागनी में इन्द्री प्राथमिक पाठशाला की इकनूर ने पहला, इन्द्री लडक़ों के स्कूल के अभिषेक ने दूसरा, पीएम श्री गढ़ीबीरबल स्कूल की कुसुम ने तीसरा और इन्द्री कन्या प्राथमिक स्कूल की जैनिफ ने सांत्वना पुरस्कार पाया।  

HARYANA PRADEEP 30-8-2024


AMAR UJALA 30-8-2024

DAINIK BHASKAR

DAINIK TRIBUNE 30-8-2024

DAINIK JAGMARG




No comments:

Post a Comment