Monday, December 29, 2025

EDUCATION & HEALTH AWARENESS PROGM. IN GSSS BADARPUR (KARNAL)

 विचार से व्यवहार, व्यवहार से संस्कार, संस्कार से बनता है संसार: अरुण शर्मा 

शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इन्द्री, 29 दिसम्बर 

उपमंडल के गांव बदरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने की और निपुण हरियाणा मिशन के तहत सर्वेक्षण के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना से आए हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका कविता व डीपी विनोद कुमार ने किया।

प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने कहा कि विचार से व्यवहार बनता है। व्यवहार से संस्कार बनता है और संस्कार से संसार बनता है। यदि हमारे विचार सशक्त व सकारात्मक हो जाए तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारा मन सुंदर विचारों का स्रोत बने तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।


प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि शरीर का स्वास्थ्य हमारे भोजन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि घर में बना पौष्टिक भोजन ही हमारे शरीर और मन की जरूरतों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाला फास्ट फूड व लिफाफा बंद खाद्य कूड़ा खाद्य की श्रेणी में आता है। ऐसे भोजन से शरीर में बिमारियों का प्रवेश होता है। अच्छी किताबों के पढऩे और अच्छी संगति से हमें अच्छे विचार मिलते हैं। प्राध्यापिका कविता ने विद्यार्थियों को अच्छे विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छठी कक्षा की छात्रा अनिला ने विद्यार्थियों से रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्र पूछे, जिनके विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उत्तर दिए। इस मौके पर भूपेन्द्र, अजीत, विनोद, कुलदीप, सतबीर, सुनील कुमार व रेखा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


ਵਿਚਾਰ, ਵਿਵਹਾਰ ਅਤੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਦਾ ਹੈ ਸੰਸਾਰ: ਅਰੁਣ

ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ

ਇੰਦਰੀ, 29 ਦਸੰਬਰ

ਪਿੰਡ ਬਦਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਹਿੰਦੀ ਲੈਕਚਰਾਰ ਅਰੁਣ ਕੁਮਾਰ ਕੈਹਰਬਾ, ਜੋ ਕਿ ਨਿਪੁਣ ਹਰਿਆਣਾ ਮਿਸ਼ਨ ਅਧੀਨ ਸਰਵੇਖਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਸੰਸਕ੍ਰਿਤੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਬਿਆਣਾ ਤੋਂ ਆਏ ਸਨ, ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਸੰਚਾਲਨ ਲੈਕਚਰਾਰ ਕਵਿਤਾ ਅਤੇ ਡੀਪੀ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕੀਤਾ।

ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਚਾਰ ਵਿਵਹਾਰ ਵੱਲ ਲੈ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਵਿਵਹਾਰ ਪੈਦਾ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਸੰਸਾਰ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸਾਡੇ ਵਿਚਾਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਅਤੇ ਸਕਾਰਾਤਮਕ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਤਾਂ ਸਾਰੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਹੱਲ ਹੋ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡਾ ਮਨ ਚੰਗੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਦਾ ਸਰੋਤ ਬਣ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਸਾਡਾ ਸਰੀਰ ਵੀ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰਹੇਗਾ। ਲੈਕਚਰਾਰ ਅਰੁਣ ਕੁਮਾਰ ਕੈਹਰਬਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰੀਰ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸਾਡੇ ਭੋਜਨ 'ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘਰ ਵਿੱਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੌਸ਼ਟਿਕ ਭੋਜਨ ਹੀ ਸਾਡੇ ਸਰੀਰ ਅਤੇ ਮਨ ਦੀਆਂ ਜ਼ਰੂਰਤਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਅਤੇ ਪੈਕ ਕੀਤਾ ਭੋਜਨ ਜੰਕ ਫੂਡ ਦੀ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਭੋਜਨ ਸਰੀਰ ਵਿੱਚ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਚੰਗੀਆਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਪੜ੍ਹਨਾ ਅਤੇ ਚੰਗੀ ਸੰਗਤ ਸਾਨੂੰ ਚੰਗੇ ਵਿਚਾਰ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। ਲੈਕਚਰਾਰ ਕਵਿਤਾ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਚੰਗੇ ਵਿਚਾਰ ਅਪਣਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਛੇਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅਨੀਲਾ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤੋਂ ਦਿਲਚਸਪ ਅਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਭਰਪੂਰ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛੇ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਵਾਬ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਦਿੱਤੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ 'ਤੇ, ਭੁਪਿੰਦਰ, ਅਜੀਤ, ਵਿਨੋਦ, ਕੁਲਦੀਪ, ਸਤਬੀਰ, ਸੁਨੀਲ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਰੇਖਾ ਸਮੇਤ ਸਟਾਫ ਮੈਂਬਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।



Tuesday, December 23, 2025

SOMNATH & KAMLESH SHAHIDI DIVAS IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

 डबवाली अग्रिकांड में बच्चों को बचाते हुए शहीद हुए थे सोमनाथ व कमलेश

ब्याना के मॉडल संस्कृति स्कूल में शहीदों को किया याद

इन्द्री, 23 दिसंबर
गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डबवाली अग्रिकांड के शहीद एवं डबवाली के तत्कालीन एसडीएम सोमनाथ और उनकी पत्नी कमलेश के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोमनाथ एवं कमलेश के साथ ही डबवाली अग्रिकांड में जान गंवाने वाले सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुभाष भारती, राजेश कुमार, रमन बग्गा, नरेश मीत, अश्वनी कांबोज, सोमपाल, संगीता, मीना सहित अनेक अध्यापकों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि सोमनाथ जी इन्द्री के गांव खेड़ा से थे। वे इन्द्री क्षेत्र के पहले एचसीएस अधिकारी बने। 23 दिसंबर, 1995 में सिरसा जिला के डबवाली कस्बे में एक स्कूल का समारोह था। कार्यक्रम स्थल में आने-जाने के लिए छोटा सा दरवाजा था। चारों तरफ ऊंची-ऊंची दीवारें थीं। बिजली की शोर्ट-सर्किंटिंग के कारण अचानक आग लग जाती है, जोकि फैलते-फैलते भयावह रूप धारण कर लेती है। समारोह में डबवाली के एसडीएम के रूप में सोमनाथ जी अपनी पत्नी सहित हिस्सा ले रहे थे। वे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की बजाय बच्चों की जान बचाने का रास्ता अपनाते हैं। बच्चों को बचाते हुए सोमनाथ और कमलेश दोनों की मृत्यु हो जाती है। सरकार ने दोनों को शहीद का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि सोमनाथ जी का जन्म 8 मार्च, 1955 को गांव खेड़ा में हुआ था। आर्थिक अभावों के बावजूद पढऩे की उनकी लगन सभी के लिए प्रेरणादायी है। अरुण कैहरबा ने कहा कि वे रात को मिट्टी के तेल का दीया जलाकर पढ़ते थे। रात-रात भर उन्हें पढ़ता देखकर माँ इमरती देवी उन्हें कहती थी कि बेटा सो जा आँखें खराब हो जाएंगी। तब सोमनाथ जी कहते थे- माँ पढऩे से आँखें खराब नहीं होती। ज्ञान की रोशनी मिलती है। सोमनाथ जी ने आजीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, जनपक्षधरता आदि मूल्यों के लिए काम किया। डॉ. सुभाष भारती ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के विरोध में शपथ दिलाई।



MATH DAY CELEBRATED IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

धूमधाम से मनाया गया गणित दिवस

रंगोली, पोस्टर व प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया

इन्द्री, 22 दिसंबर 

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामकुमार सैनी ने की। कार्यक्रम के संयोजक गणित प्राध्यापक सतीश राणा व गोपाल दास की अगुवाई में विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता तथा प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापक अरुण कैहरबा, अनिल पाल, मुकेश खंडवाल, निर्मलजीत सिंह सहित अनेक प्राध्यापकों ने सहयोग किया। सतीश राणा व गोपाल दास ने बताया कि पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में छात्रा अस्मिता, अदिति, आईना, मनिन्द्र कौर, लक्षिता, हिमांशु व अक्षित ने उत्कृष्ट कलाकृतियां तैयार की। रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका, कृतिका, हिमांशी, रिति, तनिका, सिमरण, प्रियंका, राशी, दिव्यांशी, खुशबू व प्रतिभा की रंगोलियों में श्रीनिवास रामानुजन व गणित के चिह्नों के माध्यम से सुंदर संदेश दिया गया। प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें जेविश, तरुण, प्रनीक ने गणित के विभिन्न प्रश्रों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। 




Thursday, December 11, 2025

YUVA GRAM PANCHAYAT IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

 रपट

लोकतंत्र का प्रशिक्षणस्थल बन रही युवा ग्राम पंचायत

युवा ग्राम पंचायत में गांव की स्वच्छता, शिक्षा व स्वास्थ्य के उठे मुद्दे

आम जन ने अपनी समस्याएं उठाकर गर्मागर्म बहस की

ब्याना के मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्राम सभा व पंचायत का किया शानदार मंचन

अरुण कुमार कैहरबा

शासन में आम जन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र सफल होता है। किशोर व युवा विद्यार्थियों ने आने वाले समय में नागरिक बनना है। वे अच्छा नागरिक बनें, इसके लिए लोकतंत्र की प्रक्रियाओं में उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने की जरूरत है। इस दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली ने शिक्षा में युवा संसद व युवा ग्राम पंचायत नाम के दो नवाचारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिसमें देश भर के स्कूलों व शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेकर सीखते हैं।


हरियाणा में जिला करनाल के गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एससीईआरटी व डाइट शाहपुर के निर्देशानुसार युवा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान प्राध्यापक बलविन्द्र सिंह व हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव, पंचायत सदस्य, ग्रामीण, अधिकारियों की भूमिका में शानदार अभिनय किया। युवा ग्राम सभा व पंचायत में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बच्चों व युवाओं का मार्गदर्शन आदि मुद्दे उठाए गए। ग्राम सभा की बैठक में आम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और गर्मागर्म बहस की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रोफेसर डॉ. बृजेश वत्स व पटहेड़ा स्कूल में राजनीति विज्ञान प्राध्यापक दुर्गा राणा ने अवलोकनकर्ता व निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामकुमार सैनी ने की। कार्यक्रम में गांव की सरपंच अंजू रानी, पंचायत सदस्य शीला देवी, मान सिंह, कृष्ण लाल, कुलविन्द्र व समाजसेविका अनु ने युवा पंचायत को देखा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


निर्णायक मंडल ने युवा पंचायत में सरपंच बनी सिमरण व ग्रामवासी बनी छात्रा नेहा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना। पशु चिकित्सक बनी जैसमीन, पंच बने अनित पाल, ग्रामवासी सानिया, प्रधानाचार्य की भूमिका में प्रकृति, अक्षय सहित अनेक विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना की गई। कार्यक्रम की शुरूआत में सरपंच सिमरण ग्राम सचिव अक्षय को ग्रामसभा व पंचायत की मीटिंग के बारे में चर्चा करती है। तय तिथि की सूचनाएं प्रसारित करने का निर्णय होता है। चौकीदार की भूमिका में मनीश मुनादी करता है।


कार्यक्रम में इसके बाद चर्चाओं का मााहौल जीवंत किया गया। गांव में हुक्का गुडग़ुड़ाते बुजुुर्ग, किसान, मूढ़े-पीढ़े पर बैठ कर खाना बनाती महिलाएं, पारंपरिक वेशभूषा में खाट पर बैठकर चर्चा करती महिलाओं का दृश्य विशेष आकर्षण का केन्द्र था। बहू ग्राम पंचायत में शामिल होने की बात कह रही है। वहीं बुजुर्ग महिला बहू को किसी भी सूरत में ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दे रही है। किसान खेतों में लगातार बढ़ती जा रही मंडूसी को लेकर चिंता व्यक्त करते हैं तभी ग्राम सभा में शामिल होकर कृषि वैज्ञानिकों के सामने समस्या रखने का आइडिया आता है।

ग्राम सभा में मंचासीन सरपंच व ग्राम सचिव, मंच के एक तरफ पंच की भूमिका में सृष्टि, संजना, साक्षी, अनित पाल, लविश कुमार, जतिन कुमार, लविश शर्मा, समाजसेविका तृषा बैठे हैं। दूसरी तरफ पशु चिकित्सक डॉ. जैसमीन, बीडीपीओ महक, एडीओ मनप्रीत, बिजली विभाग के एसडीओ भूमिका, एएनएम शिखा आदि अधिकारी दीर्घा मौजूद है। ग्रामवासी की भूमिका में शिवानी, रीतू, रूबी, ज्योति, सानिया, मनीष, प्रियंका, नवनीत, लक्षिता, रीतिका, नव्या, मनीषा, मंतसा, आँचल, मलकीत, अनुष्का, कृति, गरिमा, माफी, भावना, राधिका, मनिंद्र, नेहा, रीतू, कामिनी, स्नेहा, रिया, अंश, अतुल, बॉबी, ऋषभ, हरदेव, कार्तिक आदि ग्राम सभा के हिस्सा रहे। शुरू में गांव के समाजसेवी के देहांत पर शोक व्यक्त किया जाता है। पिछली मीटिंग में लिए गए निर्णय रखे जाते हैं। ग्राम सचिव खर्च व आमदनी का ब्यौरा रखता है। सरपंच सिमरण कुशलता से ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाती है।


गांव के लोग विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। ग्रामवासी गांव में गंदगी, नालियों की व्यवस्था, स्कूल में नहीं आने वाले बच्चे, दहेज, महंगी शादियां, लिंगानुपात का असंतुलन, कन्या भ्रूण हत्या, सीबीएसई स्कूल में बच्चों से ली जा रही फीस, किसानों द्वारा खेतों में लगे पेड़-पौधों को काटा जाना, फसल अवशेष जलाया जाना, युवाओं का भटकाव, बढ़ता नशा आदि समस्याओं को उठाते हैं। भावी योजना में किस कार्य को प्राथमिकता दी जाए, इस मुद्दे पर गांव के लोग अपने-अपने कार्यों को लेकर सभा में खड़े हो जाते हैं।

कोई गली-नाली बनवाने की बात कर रहा है, कोई चौपाल बनाने, कोई सोख्ता गड्ढ़ा बनवाने और कोई स्कूल के मैदान का सौंदर्यीकरण करने का मुद्दा उठाता है। यह दृश्य गांव की वास्तविक तस्वीर को जीवंत करता है। सरकारी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की बात करते हैं। बच्चों में फास्ट फूड के बढ़ते चलन सहित अनेक समस्याओं पर कमेटियों का गठन किया जाता है। ग्राम सभा के बाद ग्राम पंचायत की बैठक होती है और सरपंच की अध्यक्षता में पंचायत सदस्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं। यह एक अद्भुत कार्यक्रम रहा।

बृजेश वत्स ने कहा कि विद्यार्थियों में पंचायत की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम एनसीईआरटी के द्वारा देश भर में आयोजित किया जाता है। हरियाणा में एससीईआरटी गुरुग्राम व जिला में डाइट इस कार्यक्रम में आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्थानीय निकाय है, पंचायत व ग्राम सभा की बैठकों में पंचायत सदस्यों व आम जन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन्द्री खंड में पांच स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खंड स्तर पर एक स्कूल की टीम को प्रथम स्थान के लिए चुना जाएगा और वह टीम जिला स्तर पर हिस्सा लेगी। इस तरह से मंडल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।


बृजेश वत्स व दुर्गा राणा ने करीब एक घंटे तक आयोजित हुए कायक्रम का  सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया और बाद में उस पर टिप्पणी करते हुए मार्गदर्शन किया। सरपंच अंजू रानी, पंच शीला देवी व सामाजिक कार्यकर्ता अनु कांबोज ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को जीवंत करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। बलविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की तैयारी की प्रक्रिया को रखा।

मंच संचालन करते हुए अरुण कुमार कैहरबा ने युवा ग्राम पंचायत के उद्देश्य व महत्व पर चर्चा की। प्रधानाचार्य रामकुमार सैनी व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुभाष भारती ने आए अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापन किया। प्राध्यापक विनोद भारतीय, सतीश राणा, राजेश सैनी, मुकेश खंडवाल, महेश कुमार, बलराज कांबोज, नरेन्द्र कुमार, नरेश मीत सहित अध्यापकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

-अरुण कुमार कैहरबा

हिन्दी प्राध्यापक 

9466220145






JANSANDESH TIMES 13-12-2025

INDORE SAMACHAR 13-12-2025










Friday, November 14, 2025

BAAL DIVAS IN GMSSSS BIANA (KARNAL)

 बच्चे देश का भविष्य, मेहनत का लें संकल्प: राम कुमार सैनी

विद्यार्थियों ने बाल दिवस पर खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा



इन्द्री, 14 नवंबर 

गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी कक्षाओं में सफाई अभियान चलाया और साज-सज्जा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जिस देश के बच्चे सच्चे, ईमानदार व संस्कारवान होंगे, उस देश को आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी बच्चों को मेहनत व अनुशासन का संकल्प लेना चाहिए।



हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थी। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत ने कईं बार जेल की सजाएं दी। उनकी उम्र के करीब नौ साल जेलों में बीते। देश की आजादी के साथ अंग्रेजों ने देश को दो टुकड़ों में बांट दिया था। साम्प्रदायिकता, भूख, गरीबी, बेरोजगारी सहित अनेक प्रकार की चुनौतियां देश के सामने थी। जवाहर लाल नेहरू ने उन सभी चुनौतियों से जूझते हुए देश को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 


प्रधानाचार्य सैनी, प्राध्यापक सुभाष भारती, बलविन्द्र सिंह, विनोद भारतीय, नरेश मीत, रमन बगा, अश्वनी कांबोज आदि ने विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित किया। स्कूल की एक कक्षा में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले महक, जैसमीन, सृष्टि, अनित पाल, रूबी, ज्योति, राधिका, रीतिका, शिवानी, लविश, अरमान, राहुल, समीर, राहुल, साहिबा, अरमी, रीतू, वंश, पारस, जतिन, लक्की, हिमांशू सहित अनेक बच्चों को प्रधानाचार्य ने कलम देकर सम्मानित किया।